700 करोड़ में IIFA फ़िल्म समारोह कराना चाहते थे कमलनाथ, शिवराज इसे कोरोना में करेंगे यूज़ !

भोपाल (MP) : कमलनाथ सरकार द्वारा प्रस्तावित फ़िल्म समारोह में खर्च होने वाले 700 करोड़ कोरोना के लिए यूज होगा।

देश कोरोना महामारी से लड़ाई लड़ रहा है, इसी कारण 23 मार्च से देश को 21 दिनों के लॉकडाउन पर रखा गया है। उधर MP में शिवराज सरकार नें बड़ा फ़ैसला लेते हुए  IIFA-2020 अवार्ड्स समारोहों के लिए आवंटित ₹700 करोड़ ट्रांसफर करने का फैसला किया है।

ये समारोह प्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में मार्च में आयोजित किया जाना था। और इन्ही फ़िल्म समारोहों के लिए पूर्व की कमलनाथ सरकार ने 700 करोड़ का भारी भरकम बजट रखा था।

अब शिवराज सिंह की सरकार नें इस 700 करोड़ की राशि को COVID-19 में मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ट्रांसफर किया है। CM शिवराज सिंह ने कहा कि इस कोष से बड़ी संख्या में कोरोना वायरस प्रभावित लोगों को मदद मिलेगी।

CM शिवराज ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, “राज्य में एक बड़े कार्यक्रम के रूप में IIFA आयोजन की योजना बनाई गई थी, हालांकि वर्तमान स्थिति में मेगा समारोह में खर्च की जाने वाली राशि को CMV के राहत कोष में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।”

अंतरराष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म पुरस्कार (IIFA-2020) समारोह का आयोजन मार्च के महीने में किया जाना था। हालांकि, इसी बीच कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई। और बाद में कोरोना वायरस प्रकोप को देखते हुए इस मेगा इवेंट रद्द कर दिया गया था।

इवेंट पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि यह आयोजन MP को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाएगा क्योंकि 90 करोड़ रुपये खर्च करके 90 देशों में इस कार्यक्रम का प्रसारण भी किया जाएगा।

जबकि शिवराज सिंह चौहान ने इस आयोजन का विरोध करते हुए कहा था कि खर्च की जाने वाली बड़ी राशि का उपयोग बाढ़ राहत पर किया जा सकता है और किसानों के कर्ज को पूरा हो सकता है। अब अंत में, आयोजन रद्द ही हो गया।

【नोट : ये मीडिया हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय के मीडिया छात्रों द्वारा चलाया जा रहा है】

Leave a Reply

Previous Story

WHO नें शुरू की ‘नमस्ते’ सर्विस, दुनिया को अब हिंदी में भी मिलेगी कोरोना की सूचना !

Next Story

लॉकडाउन में क्रिकेट के लिए मना करने की सजा, पहले हमला फिर उल्टा SC/ST एक्ट लगाया !

Latest from चल चित्र

नवनियुक्त पुजारी की फर्जी फोटो वायरल करने के आरोप में कांग्रेस नेता पर FIR दर्ज, गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार

अहमदाबाद- अयोध्या में बन रहें राम मंदिर के नवनियुक्त पुजारी मोहित पाण्डेय की फर्जी और आपत्तिजनक…

टीवी सीरियल पुष्पा इंपाॅसिबल के मेकर्स पर दर्ज Sc-St एक्ट के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक, 15 जनवरी को अगली सुनवाई

नई दिल्ली- सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल “पुष्पा इंपाॅसिबल” के मेकर्स पर दर्ज…

सरकारी स्कूल के शिक्षक ने करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, विवाद बढ़ता देख मांगी माफी

राजस्थान- उदयपुर के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत शिक्षक द्वारा करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं…