उत्तराखंड: शव ले जाने में 800 की जगह 2000 वसूल रहा था किराया, एम्बुलेंस ड्राइवर शाहरुख गिरफ्तार

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में निर्धारित किराए से अधिक वसूलने पर एंबुलेंस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसपर अभियोग भी पंजीकृत किया गया है।

विगत कुछ दिनों से कतिपय एंबुलेंस चालकों द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों के तीमारदारों से निर्धारित मूल्य से अधिक रुपए वसूलने की शिकायतें मिल रही थी। जिसके दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद की एसओजी टीम को ऐसे एंबुलेंस चालकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में जनपद की एस.ओ.जी. टीम द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्र अंतर्गत मरीज के तीमारदार बनकर एंबुलेंस की आवश्यकता हेतु स्टिंग ऑपरेशन चलाया गया। परिणाम स्वरूप दिनांक 15 मई को एक एंबुलेंस का चालक शाहरुख निवासी बनफूलपुरा को सेंट्रल अस्पताल मुखानी से गौलापार शव ले जाने के निर्धारित रुपए ₹800 के बजाय 2000 रुपए वसूलने के मामले में गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त शाहरुख उपरोक्त के विरुद्ध थाना मुखानी में एफ.आई.आर. धारा 3(क) कालाबाजारी अधिनियम व 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

प्रभारी एसओजी द्वारा बताया गया, कि कालाबाजारी के संबंध में भविष्य में भी इस प्रकार के स्टिंग ऑपरेशन जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Previous Story

चुनाव में वोट न देने पर दलितों ने ब्राह्मण परिवार को कुल्हाड़ी-रॉड से पीटा, फिर लगाया SC-ST एक्ट

Next Story

असम: तिरंगा बिछाकर खाई ईद की दावत, आयोजक महिला समेत 6 गिरफ्तार

Latest from देश विदेश - क्राइम

होटल में घुसे मुस्लिम आतंकवादी, हिंदू मजदूरों को कलमा पढ़वाकर पहचान की, गोलियों से भूना: जन्मदिन मनाने पहुँचे थे बिहार के शैलेष और मुकेश

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिहार से आए…

क्या हिंदू होना अब जान का खतरा है? कश्मीर में नाम पूछकर सिर में गोली, कानपुर के शुभम की हत्या से देश ग़मगीन

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर के एक नवविवाहित युवक शुभम द्विवेदी की सिर…

रायबरेली में ब्राह्मण युवक की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में…