अफ़ग़ानिस्तान, पाकिस्तान व बांग्लादेश के हिंदुओं के 4056 आवेदन नागरिकता के लिए लंबित पड़े हैं

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने संसद में बताया है कि वैध वीजा पर रह रहे हिन्दू परिवारों को नागरिकता के लिए 4050 से ज्यादा आवेदन राज्य व केंद्र सरकार के पास लंबित हैं।

राज्य सभा में सदस्यों चौधरी सुखराम सिंह यादव, विशम्भर प्रसाद निषाद, छाया वर्मा व सम्पतिया उइके द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि नागरिकता के आवेदनों पर ऑनलाइन कार्रवाई करने की प्रक्रिया अक्तूबर 2018 में शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य पारदर्शी तरीके से आवेदनों का शीघ्र निपटान करके आवेदकों को सुविधा प्रदान करना है।

गृह राज्य मंत्री ने आगे बताया कि ऑनलाइन माड्यूल में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, दिनांक 30.07.2021 तक हिन्दू समुदाय से संबंधित आवेदकों के 4046 आवेदन राज्य सरकारों के पास लंबित हैं और 10 आवेदन केंद्र सरकार के पास लंबित हैं।

अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदू समुदाय के आवेदकों से भारतीय नागरिकता के लिए प्राप्त लंबित आवेदनों का राज्य – वार ब्यौरा :

विगत पांच वर्षों के दौरान विदेशी राष्ट्रिकों को प्रदान की गई भारतीय नागरिकता :

Leave a Reply

Previous Story

कश्मीर, बंगलौर व मंगलौर के 5 स्थानों पर NIA की रेड, ISIS में शामिल होने के लिए प्रेरित करने वाले 4 गिरफ्तार

Next Story

नांगल कांड में स्टेज से बोली जा रही है ब्राह्मण व हिन्दू विरोधी बाते, ब्रह्मा व सरवती का दिया जा रहा उदाहरण

Latest from अंतरराष्ट्रीय संबंध

बांग्लादेश: औपनिवेशिक काल के हिंदू मंदिर में तोड़ी गई माँ काली की मूर्ति, आधा KM दूर खंडित मूर्ति के टुकड़े मिले

ढाका(भाषा): बांग्लादेश में औपनिवेशिक युग के हिंदू मंदिर में एक देवता की मूर्ति को अज्ञात व्यक्तियों…