”मैंने खुद जनेऊ फेका है, ब्राह्मणो को मार देना चाहिए”, TV पर असामी गायक के विवादित बोल

असम : असम के लोकप्रिय गायक नें फ़िल्म प्रोमोशन कार्यक्रम में ब्राह्मणों को मारने की बातें कह डाली जिसपर समाज नें कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कानूनी विरोध दर्ज कराया है |

पिछले कुछ समय से साहित्य और सिनेमा जगत में अजब सा चलन देखने को मिल रहा है हम बात कर रहे हैं कुछ फ़िल्मी कलाकारों, लेखकों, साहित्यकारों जैसी हस्तियों के बारे में जो जल्दी और सस्ती लोकप्रियता के पाने के चक्कर में किसी विशेष विषय के खिलाफ अपना एजेंडा चलाते हैं इसमें जाति, धर्म, साम्प्रदाय, संस्कृति, आस्था-विश्वास प्रमुख रही हैं |

सिनेमा जगत में पिछले समय में कई फ़िल्में बनाई गईं जिसमें किसी ख़ास जाति धर्म की भावनाओं को आहत करने का एजेंडा था उदाहरण में पद्मावत, आर्टिकल-15 फ़िल्में थीं जोकि खूब लाइम लाइट में रहीं |

अब ऐसा ही मिलता जुलता केस असम के कलाकार का है जिसनें अपने फ़िल्म प्रोमोशन के कार्यक्रम में फ़िल्म के जरिए ब्राह्मणों को TRP खातिर खलनायक बना दिया |

बात कर रहा हूँ असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की जोकि शुक्रवार 26 जुलाई को अपनी आने वाली फ़िल्म कंचनजंघा (रिलीज : 6 सितंबर, 2019) के प्रोमोशन में गुवाहाटी मेडिकल कालेज & हास्पिटल में गए थे वहां उन्होंने ब्राह्मणों के लिए अमर्यादित शब्द इस्तेमाल किए और उन्हें मारने के लिए कहा दिया |

जुबीन नें कार्यक्रम में कहा कि “मेरा कोई धर्म नहीं है, मेरी कोई जाति नहीं है | पहले मैं जनेऊ पहनता था लेकिन अब फेंक दिया है, इन ब्राह्मणों को मारना चाहिए |”

वीडियो में देखें : मैनें अपना जनेऊ फेंक दिया है, ब्राह्मणों को मारना चाहिए- आसामी सिंगर जुबीन 

काफ़ी विवाद बढ़ा, ब्राह्मण समाज नें इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई और असम के कई थानों में 295/ 295A / 296/298/153 और 153A के तहत भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज किए गए ।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया में भी सिंगर जुबीन गर्ग की काफी भर्त्सना की गई और उन्हें तुरंत माफ़ी मांगने के लिए भी कहा जा रहा है | ट्विटर में जुबीन के खिलाफ #zubeengarg ट्रेंड भी चल रहा है जहाँ लोग कई तरह की बातें उनके बारें में कह रहे हैं |

Leave a Reply

Previous Story

‘बिना योग्यता के ज्यादा आरक्षण देना, समानता के अधिकार का उल्लंघन’: सुप्रीम कोर्ट

Next Story

दलितों के मसीहा वो लोग, जो जात-पांत की राजनीति करके पैसों में टिकट बेचते हैं: मेजर पूनिया

Latest from देश विदेश - क्राइम

होटल में घुसे मुस्लिम आतंकवादी, हिंदू मजदूरों को कलमा पढ़वाकर पहचान की, गोलियों से भूना: जन्मदिन मनाने पहुँचे थे बिहार के शैलेष और मुकेश

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिहार से आए…

क्या हिंदू होना अब जान का खतरा है? कश्मीर में नाम पूछकर सिर में गोली, कानपुर के शुभम की हत्या से देश ग़मगीन

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर के एक नवविवाहित युवक शुभम द्विवेदी की सिर…

रायबरेली में ब्राह्मण युवक की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में…