असम की BJP सरकार ने पास किया कानून: 5वीं तक अंग्रेजी-हिंदी माध्यम स्कूल पढ़ाएंगी मातृभाषा

दिसपुर (असम): नई शिक्षा नीति पर असम ने हरी झंडी दे दी है और कानून भी लाया गया है।

नई शिक्षा नीति पर असम ने अमल करना शुरू कर दिया है। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक असम सरकार के मंत्री हिमंत बिश्बशर्मा ने कहा कि सरकार ने एक कानून पारित किया है कि 10 वीं कक्षा तक, असमिया को एक विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा, चाहे वह अंग्रेजी माध्यम हो या हिंदी माध्यम स्कूल।

आगे उन्होंने बताया कि आज सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए एक टास्क फोर्स बनाई है। सरकार अगले शैक्षणिक वर्ष से राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने की उम्मीद कर रही है।

    Assam CM Sarvanand Sonowal With PM

इस नीति के तहत अब असम में कक्षा 5 तक, शिक्षा का माध्यम मातृभाषा होगी। कक्षा 5 से ऊपर, असमिया इन विषयों में से एक होगा।

असम मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने CBSE, ICSE, नवोदय विद्यालय के लिए कहा कि- यदि ये स्कूल असम में स्कूल शुरू करना चाहते हैं, तो इनको असमिया को कक्षा 10 तक एक विषय के रूप में पढ़ाना होगा।

अंत में मंत्री ने कहा कि BTAD (बोडोलैंड टेरिटोरियल एरिया डिस्ट्रिक्ट्स) में स्कूल असमिया या बोडो तो बराक घाटी में असमिया या बंगाली कर सकती हैं।


Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

Leave a Reply

Previous Story

उदितराज ने संबित को कहा नीच, एंकर रोहित सरदाना बोले- ‘आपको बोल दे तो SC-ST एक्ट लगवाने चल देंगे’

Next Story

बर्बरता: दर्जनों दलित दबंगो ने 3 सवर्णो पर कुल्हाड़ी, रॉड व हसिया से हमला कर लूटी दुकाने, घायलों को दो दिन से होश नहीं लेकिन लग गया SC-ST एक्ट

Latest from फलाने की पसंद