भीम आर्मी नेता ने माँ दुर्गा को बताया ‘सुंदर वैश्या’, UP पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में दर्ज किया केस

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद पुलिस ने भीम आर्मी के नेता के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया है।

फिरोजाबाद से भीम आर्मी के राजनैतिक दल आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अनिल चौधरी की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें वह हिंदू देवी मां दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है।

भीम आर्मी नेता ने माँ दुर्गा के लिए सुंदर वैश्या जैसे बेहद आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल किए जिससे लोगों की भावनाएं भड़क गईं। इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से ही अनिल के खिलाफ कार्रवाई की माँग की।

वहीं मामले को संज्ञान में लेते हुए फिरोजाबाद पुलिस ने साइबर सेल टीम को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। जिसके बाद पुलिस ने इस सम्बन्ध में थाना रामगढ़ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया।

पुलिस द्वारा अभी तक गिरफ्तारी की सूचना नहीं दी गई है लेकिन कहा गया है कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

दूसरी ओर अपनी गिरफ्तारी की डर से भीम आर्मी नेता ने बयान पर पलटी भी मारना शुरू कर दिया है। उसने कहा, “मैं तर्कशील हूं…..मुझे नवरात्रि और देवी देवताओं में कोई दिलचस्पी नहीं है। तार्किक ज्ञान, शक्ति और विज्ञान ही सत्य हैं। धर्म गुलामी की जंजीरों में बांधने का षड्यंत्र है।”

इसके अलावा उसने अब माफी भी मांग ली है। उसने कहा कि मेरा मकसद किसी की भावनाओं ठेस पहुचाने का नही था। गलती से पोस्ट होगई थी जिसके लिए में आप सभी से माफी चाहता हूँ।

Leave a Reply

Previous Story

बिहार में OBC छात्राओं के लिए खुलेंगे आवासीय विद्यालय, CM नीतीश ने की घोषणा

Next Story

रामायण, गीता को संसद में कानून लाकर राष्ट्रीय सम्मान देने की जरूरत, स्कूलों में इन्हें अनिवार्य विषय भी बनाएं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

Latest from सोशल डब्बा

पूजा पाठ करा रहे ब्राह्मणों को शिक्षक दिनेश कुमार मीणा ने दी भद्दी-भद्दी गालियां, विरोध करने पर दी Sc St एक्ट में फंसाने की धमकी

डुंगरपुर- राजस्थान के डुंगरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम में कर्मकांडी पुजारियों के…

ब्राह्मण समाज और ओबीसी वर्ग को भला बुरा कहने वाले दलित डाॅक्टर के खिलाफ मामला दर्ज, फोन पर नर्स से भी की थी अभद्रता

सागर- सोशलमीडिया पर ब्राह्मण और सवर्ण समाज को भला बुरा कहने और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी…

ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में बांसवाड़ा के एसपी राजेश कुमार मीणा के खिलाफ यूपी के हाथरस में शिकायत दर्ज

उत्तरप्रदेश- हिन्दूवादी नेता दीपक शर्मा ने राजस्थान के बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के खिलाफ…

दलित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिंदू मंदिर पर किया हमला, भगवा झंडों को उतार कर फहराये नीले झंडे

बेंगलुरु: कर्नाटक के कोलार जिले में एक हिन्दू मंदिर के परिसर में दलित संगठन द्वारा उत्पात…