किसान आंदोलन में समुदाय की भागीदारी न होने पर ब्राह्मण युवक को जलाकर की हत्या

झज्जर: किसानों के विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाले प्रदर्शनकारियों ने एक 40 वर्षीय ब्राह्मण व्यक्ति को जलाकर मार डाला है। यह घटना हरियाणा के झज्जर जिले के एक ब्राह्मण बहुल गांव कसार के बाहरी इलाके में हुई।

हमारी टीम को मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मुकेश शर्मा के रूप में हुई है।  रोज की तरह वह अपने गांव से शाम की सैर के लिए निकला था। मुकेश मौके पर पहुंचे जहां प्रदर्शनकारी बैठे थे और उनके साथ शराब पी रखी थी। जिसके बाद विरोध प्रदर्शन में ब्राह्मणों के शामिल होने की चर्चा को लेकर मुकेश को चार लोगों ने आग के हवाले कर दिया था।

गांव के सरपंच ने नियो पोलिटिको को पुष्टि की है कि विरोध में ब्राह्मणों के शामिल होने पर मृतक की हत्या की गई थी।

सरपंच टोनी कुमार ने हमारे अंग्रेजी संस्करण नियो पोलिटिको से बातचीत में बताया कि “मुख्य आरोपी कृष्णा कह रहे थे कि आपके गांव के ब्राह्मण विरोध में भाग नहीं ले रहे हैं। पिछले 6 महीने से न तो आपकी भागीदारी देखी गई है। मुकेश की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वे विरोध के लिए ब्राह्मणों से बलिदान चाहते थे”,

विहिप के जिलाध्यक्ष रिशु कुमार ने बताया कि घटना में कुल चार आरोपी शामिल थे। मुख्य आरोपी कृष्णा जींद का रहने वाला है और ब्राह्मणों की कम भागीदारी से नाराज था।  वायरल वीडियो में आरोपी दावा कर रहा था कि उसके अपने जिले से एक भी ब्राह्मण ने भाग नहीं लिया है। 

विरोध प्रदर्शन में मुख्यतः केवल दो समुदाय जाट और सिख सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। कृष्णा परेशान थे और विरोध के लिए एक ब्राह्मण को मारना चाहते थे।

पुलिस ने मुख्य आरोपी कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया है और तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Previous Story

भीम सेना ने फैलाया कथित मॉब लिंचिंग का 4 साल पुराना वीडियो, UP पुलिस ने दी चेतावनी

Next Story

मौलवी ने मदरसा में छात्रा का किया रेप, पुलिस ने दर्ज किया केस

Latest from देश विदेश - क्राइम

होटल में घुसे मुस्लिम आतंकवादी, हिंदू मजदूरों को कलमा पढ़वाकर पहचान की, गोलियों से भूना: जन्मदिन मनाने पहुँचे थे बिहार के शैलेष और मुकेश

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिहार से आए…

क्या हिंदू होना अब जान का खतरा है? कश्मीर में नाम पूछकर सिर में गोली, कानपुर के शुभम की हत्या से देश ग़मगीन

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर के एक नवविवाहित युवक शुभम द्विवेदी की सिर…

रायबरेली में ब्राह्मण युवक की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में…