दलितों ने DJ पर बजाया ब्राह्मण ठाकुरो के खिलाफ अश्लील गाना, विरोध करने पर ब्राह्मण बस्ती में लगाई आग

गोरखपुर: गोला थाना क्षेत्र के नारायणपुर खुर्द गांव में दो जातियों के मध्य संघर्ष की स्थिति पैदा हो गई। दरअसल गाँव में अनुसूचित वर्ग के यहाँ शादी थी जिसपर ब्राह्मण टोला से निकलते हुए DJ पर ब्राह्मण व ठाकुरो के विरुद्ध अश्लील गाने बजाये जा रहे थे। जिसपर टोकने पर अनुसूचित जाति पक्ष के लोगो ने ब्राह्मण टोले पर हमला बोल दिया।

जानकारी के अनुसार गांव में अनुसूचित जाति के पक्ष के अवधेश की बेटी की शादी शनिवार को थी। शादी के दौरान DJ पर कथित तौर पर “ब्राह्मण क्षत्रिय ठाकुर नाही, फाड़ दी लेहंगा चमारे में दम बा” गाना चल रहा था। रात करीब 10। 30 बजे ब्राह्मण पक्ष ने गाने पर आपत्ति की तो अनुसूचित जाति के पक्ष की भीड़ ने गाँव के ही शत्रुघभन त्रिपाठी के टिनशेड के मकान में धावा बोल दिया। वहां पर तोड़फोड़ करने के साथ ही आग लगा दी। आग से बाइक और एक साइकिल जल गई।

इस दौरान अशोक तिवारी को गंभीर चोटे आई जिनका जमीन पर करहाते हुए खून से लथपथ हालत में वीडियो वायरल हो रहा है। उपद्रवियों ने बगल में खड़ी दिनेश त्रिपाठी की कार को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। बीच बचाव करने आए अशोक तिवारी, मनीष उर्फ गोलू और शुभम को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से अशोक त्रिपाठी की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

महिलाओं ने बताया उन्हें दी गई रेप की धमकिया
गाँव की महिलाओं ने हमें बताया की उस रात अनुसूचित जाति के लोगो ने उन्हें बलात्कार करने की धमकिया भी दी थी। वह लोग यह भी बता रहे थे कि कैसे वो उनका रेप करेंगे। उपद्रव होने के बाद से गाँव में पुलिस बल तैनात है।

दोनों पक्षों पर दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने दोनों पक्षों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं अनुसूचित जाति के पक्ष की तरफ से एससी एसटी एक्ट का मामला भी दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष ने अवधेश कुमार, नवीन कुमार, आदित्य कुमार, विजय कुमार, रक्षा प्रसाद, संदीप कुमार, विपुल कुमार, रितेश कुमार, विक्की व अमित कुमार के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Previous Story

UP दरोगा भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, पुलिस ने अब तक 50 से ज्यादा अभ्यर्थियों को किया गिरफ्तार

Next Story

क्रिस्चियन स्कूल में हिन्दू धर्म को भला बुरा कहकर करवाया जा रहा था धर्मांतरण, संचालक सहित 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Latest from देश विदेश - क्राइम

होटल में घुसे मुस्लिम आतंकवादी, हिंदू मजदूरों को कलमा पढ़वाकर पहचान की, गोलियों से भूना: जन्मदिन मनाने पहुँचे थे बिहार के शैलेष और मुकेश

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिहार से आए…

क्या हिंदू होना अब जान का खतरा है? कश्मीर में नाम पूछकर सिर में गोली, कानपुर के शुभम की हत्या से देश ग़मगीन

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर के एक नवविवाहित युवक शुभम द्विवेदी की सिर…

रायबरेली में ब्राह्मण युवक की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में…