गोरखपुर: खुद को पुलिस अफसर बता व्यापारियों से करता था वसूली, आरोपी अली शाह गिरफ्तार

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिस ने खुद को पुलिस अफसर बता व्यापारियों से वसूली करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कैंट इलाके के रेलवे स्टेशन रोड पर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर दुकानदारों से रुपये वसूलने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ रंगदारी वसूलने का मामला दर्ज करके जेल भिजवा दिया।

इसके पूर्व भी वह कोतवाली इलाके में छेड़छाड़ और जानमाल की धमकी देने के मामले में जेल जा चुका है। आरोपित की पहचान तिवारीपुर के बस्तियार जाफरा बाजार निवासी अली शाह के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार की रात में वह स्टेशन रोड स्थित मिर्च मसाला रेस्त्रां पर पहुंचा था। वहां संचालक भोला ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक, व्यापारियों से रुपये मांगने के दौरान कोई मना करता था तो आरोपित अली शाह उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल में सड़ाने की धमकी भी देता था। कई व्यापारियों ने पुलिस को इसकी शिकायत की थी।

Leave a Reply

Previous Story

IIT वैज्ञानिकों ने बनाई तकनीक, बंगाल की खाड़ी के इलाके में उष्णकटिबंधीय चक्रवात की चेतावनी देगी उपग्रह से पहले

Next Story

भीम आर्मी कार्यकर्ता की ऑडियो वायरल, सामान्य वर्ग की लड़कियों से दुष्कर्म व नरसंहार की दे रहा है धमकी

Latest from देश विदेश - क्राइम

होटल में घुसे मुस्लिम आतंकवादी, हिंदू मजदूरों को कलमा पढ़वाकर पहचान की, गोलियों से भूना: जन्मदिन मनाने पहुँचे थे बिहार के शैलेष और मुकेश

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिहार से आए…

क्या हिंदू होना अब जान का खतरा है? कश्मीर में नाम पूछकर सिर में गोली, कानपुर के शुभम की हत्या से देश ग़मगीन

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर के एक नवविवाहित युवक शुभम द्विवेदी की सिर…

रायबरेली में ब्राह्मण युवक की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में…