आईसीसी ने कहा है कि सनथ जयसूर्या ने उसके दो नियमों का उल्लंघन किया है। आईसीसी ने सनथ जयसूर्या पर अनुच्छेद 2 4 6 और 2 4 7 के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर पर 2 4 6 के तहत आरोप है कि उन्होंने एसीयू की जाँच में सहयोग नहीं किया। 2 4 7 के तहत उन पर एसीयू की जाँच को बाधित तथा जाँच में देरी करने के आरोप लगाए हैं। आईसीसी ने इस मसले पर इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा है।
1996 में हुए वर्ल्ड कप को श्रीलंका सनथ जयसूर्या की वजह से ही जीत पायी थी। सनथ जयसूर्या ने श्रीलंका के लिए 110 टेस्ट, 445 वनडे और 31 टी20 मैच खेले हैं, जिसमे उन्होंने 6973(टेस्ट), 13430(वनडे) और 629(टी20) रन बनाये हैं। जबकि उन्होंने बॉल से 98(टेस्ट), 323(वनडे), 19(टी20) विकेट लिए हैं।

हम आपको बता दें कि सनथ जयसूर्या ने राजनीती में भी हाथ आजमाया है और संसद में पहुंचने के बाद मंत्री भी बनें। सनथ जयसूर्या श्रीलंका के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं।