‘अल्लाह भी ईमान वालों के साथ है’: पाक की जीत का जश्न मनाने वाले फरहान को UP पुलिस ने किया गिरफ्तार

झांसी: उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले में पुलिस ने विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हार का जश्न मनाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था।

मंगलवार को झांसी पुलिस ने बताया कि एसएसपी झांसी शिवहरी मीना के कुशल निर्देशन में थाना नवाबाद पुलिस टीम द्वारा मोहम्मद रेहान खान उर्फ फरहान को गिरफ्तार किया गया।

मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज कौशल किशोर मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था जिन्होंने आरोप लगाया था कि आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस जीत का जश्न मनाते हुए एक वीडियो अपलोड किया।

वहीं जानकरी यह भी है कि आरोपी ने लिखा था कि अलहमदुलिल्लाह अल्लाह भी ईमान वालों के साथ है। हालांकि इसका स्क्रीनशॉट खींचकर कुछ लोगों ने उसकी पोस्ट वायरल कर दी।

पुलिस ने भी बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा भारत-पाक मैच के दौरान सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट किया गया था, जिस संबंध मे थाना स्थानीय पर FIR पंजीकृत है। अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।

आरोपी नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनीबाबा निकट बीबीसी कॉलेज का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार रात नवाबाद पुलिस ने आरोपी को पुलिस ने उसके मोहल्ले के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ देश द्रोह व 67 आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। इसके पास से पुलिस ने एक स्मार्ट फोन भी जब्त किया है।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

पाकिस्तान में फर्जी दस्तावेजों के जरिए हिंदू संपत्ति बेचने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्था को किया तलब

Next Story

मिस्र में खोजा गया 4500 साल पुराना सूर्य मंदिर, निर्माणकला विज्ञान को देखकर सब हैरान

Latest from क्रिकेट

पाक में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खेलने पर संदेह, खेल मंत्री बोले- पहले भी कई टीमें वहां खेलने से कर चुकी हैं मना

नई दिल्ली: 2025 में पाकिस्तान में होने वाले ICC टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी में भारत हिस्सा लेगा…

आगरा: पाक मैच में कश्मीरी छात्रों के समर्थन में आए स्थानीय मुस्लिम, FIR कराने वाले को दी जान से मारने की धमकी

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र में कश्मीरी छात्रों पर FIR कराना…