हिंदी दिवस: यूरोपीय देश आइसलैंड के विश्वविद्यालयों में भी पढ़ाई जाएगी हिंदी, राष्ट्रपति की घोषणा !

नईदिल्ली : हिंदी पाठकों के लिए अच्छी खबर है कि यूरोपीय देश आइसलैंड में भी अब हिंदी पढ़ाई जाएगी !

आज 14 सितंबर है यानी हिंदी दिवस, आज ही के दिन सन् 1949 में संविधान सभा में हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था ।

आज हिंदी सिर्फ़ बोलचाल की भाषा ही नहीं है बल्कि व्यापार में भी हिंदी का दबदबा बढ़ा है । दुनिया में हिंदी का कद बढ़ा है ।

आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र (UN) में हिंदी की खनक बड़ी तेज़ी से बढ़ी है । यही कारण है कि देश की पूर्व विदेश मंत्री व हिंदी की महनीय प्रखर वक्ता स्व. सुषमा स्वराज जी के व्यापक प्रयासों की बजह से आज UN हिंदी में साप्ताहिक समाचार प्रसारित करता है ।

इसके अलावा हिंदी में UN नें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी लांच किए हैं जिनमें फेसबुक, ट्विटर व इंस्टाग्राम शामिल हैं । जहां UN से भारत सहित विदेशों की जानकारी हिंदी में दी जाती हैं ।

दूसरी ख़बर भी हिंदी पाठकों के लिए है कि इसी हफ़्ते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद यूरोपीय देश आइसलैंड के दौरे पर थे । जहां उन्होंने आइसलैंड की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित किया था वहां उन्होंने 10 सितंबर 2019 को हिंदी के लिए भी घोषणा की थी ।

श्री कोविंद नें कहा कि “आइसलैंड विश्वविद्यालय में हिंदी भाषा में पढ़ाई जल्द ही शुरू होगी । विश्वविद्यालय में भारत समर्थित हिंदी चेयर शुरू करने की सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Previous Story

अमेरिकी यूनिवर्सिटी के साथ लोहिया अस्पताल में किया जा रहा है महामृत्युंजय मंत्र पर रिसर्च, अंतरराष्ट्रीय पत्रों में होगी प्रकाशित

Next Story

छत्रपति शिवाजी के वंशज नें NCP की सांसदी ठुकरा ज्वॉइन किया BJP, हुआ ज़ोरदार स्वागत !

Latest from इतिहास में आज

छावनी क्षेत्रों में कई सड़कें व इमारतें अंग्रेजों के वफादार अधिकारियों के नाम पर हैं, इनके नाम बदलने पर विचार करें: रक्षामंत्री

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री ने छावनी क्षेत्रों में सड़कें और इमारतें जिनका नाम ब्रिटिश शासन के…

भोपाल में हबीबगंज स्टेशन के बाद मिंटो हॉल का नाम भी बदला, पूर्व भाजपा अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे के नाम पर होगा हॉल

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पहले हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदला और अब ऐतिहासिक…

भोपाल: मिंटो हॉल का नाम बदलकर संविधान सभा के पूर्व उपसभापति हरिसिंह गौर के नाम पर करने की मांग, मंत्री बोले- अच्छा सुझाव है

भोपाल: मध्यप्रदेश में भी अब नाम बदलने की मुहिम ने जोर पकड़ लिया है। हबीबगंज रेलवे…

MP: जनजातीय नायक राजा शंकर शाह के नाम पर होगा ‘छिंदवाड़ा विश्विद्यालय’ का नाम, CM शिवराज की घोषणा

छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह की भाजपा सरकार ने छिंदवाड़ा विश्विद्यालय का नाम जनजातीय नायक राजा…

PM मोदी को मिले उपहारों व स्मृति चिन्हों की उनके जन्मदिवस से होगी नीलामी, गंगा संरक्षण के लिए सौंपी जाएगी आय

नई दिल्ली: संस्कृति मंत्रालय 17 सितंबर से प्रधानमंत्री को मिले उपहारों और स्मृति-चिन्हों की ई-नीलामी आयोजित…