ठेले पे बथुआ बेचने वाली अम्मा की खुली परांठे की दुकान, राष्ट्रवादी यूजरों ने चलाई थी मुहिम

हाथरस: आज उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर राष्ट्रवादी यूजर्स द्वारा चलाई गई मुहिम के कारण ठेले पर बथुआ बेचने वाली बूढ़ी अम्मा की अब खुद की दुकान खुल गई है।

ट्विटर पर चलाई गई मुहिम से अम्मा के परांठे नामक दुकान का श्री गणेश हुआ। जिसमें हाथरस जिला प्रशासन व योगी आदित्यनाथ वाली उत्तर प्रदेश सरकार का पूर्ण सहयोग अम्मा को मिला व लोकल आम जनों का भी अम्मा को पूर्ण सहयोग मिला।

आज राष्ट्रवादी ट्विटर परिवार के सहयोग से बथुआ वाली अम्मा नवीन प्रतिष्ठान व अम्मा का पराठा की दुकान का हाथरस जिलाधिकारी ने ओढपुरा हाथरस में फीता काटकर उद्घाटन किया।

https://twitter.com/dm_hathras/status/1341341532415086593?s=19

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत योजना व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रेरणा लेकर भाई  राष्ट्रवादी ट्विटर यूजर दीपक शर्मा नें इनिशिएटिव लिया, ट्विटर के उनके 631 साथियों ने सहयोग किया, और 40 वर्षों से घर घर बथुआ बेचकर रोटी कमा रही 70 वर्षीय अम्मा का जीवन परिवर्तित हुआ है।

इस काम में हाथरस जिला प्रशासन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। हाथरस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने भी प्रशासनिक तौर पर मुहिम में मदद की। और इसी कारण ‘अम्मा का परांठा’, शुरू हुआ जो अम्मा अब तक ठेला चलाती थीं, अब उनकी अपनी दुकान है।

https://twitter.com/TheDeepak2020In/status/1341351700502736896?s=19

महत्वपूर्ण बात ये भी है कि अम्मा को दुकान खुलवाने से पहले राष्ट्रवादी सोशल मीडिया ग्रुप ने अम्मा को छत दिलाने में भी मदद की। इसके अलावा उन्हें 500 रु मासिक पेंशन मिलने लगी है।

उन्हें एक सरकारी घर व वृद्धावस्था पेंशन का कार्य भी पूरा किया है। जिसमें अपेक्षा से कई गुना बढ़कर हाथरस जिलाधिकारी ने त्वरित कार्यवाही का आदेश देकर सारी आवश्यक औपचारिक ताएँ कराई।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

मुस्कुराइए, आप चीन में नहीं अब बिहार में ग्लॉस ब्रिज देख रहे हैं !

Next Story

UP व दिल्ली के किसान संगठनों ने कृषि कानूनों का किया समर्थन, कहा बिलों में न हो बदलाव

Latest from सोशल डब्बा

पूजा पाठ करा रहे ब्राह्मणों को शिक्षक दिनेश कुमार मीणा ने दी भद्दी-भद्दी गालियां, विरोध करने पर दी Sc St एक्ट में फंसाने की धमकी

डुंगरपुर- राजस्थान के डुंगरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम में कर्मकांडी पुजारियों के…

ब्राह्मण समाज और ओबीसी वर्ग को भला बुरा कहने वाले दलित डाॅक्टर के खिलाफ मामला दर्ज, फोन पर नर्स से भी की थी अभद्रता

सागर- सोशलमीडिया पर ब्राह्मण और सवर्ण समाज को भला बुरा कहने और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी…

ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में बांसवाड़ा के एसपी राजेश कुमार मीणा के खिलाफ यूपी के हाथरस में शिकायत दर्ज

उत्तरप्रदेश- हिन्दूवादी नेता दीपक शर्मा ने राजस्थान के बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के खिलाफ…

दलित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिंदू मंदिर पर किया हमला, भगवा झंडों को उतार कर फहराये नीले झंडे

बेंगलुरु: कर्नाटक के कोलार जिले में एक हिन्दू मंदिर के परिसर में दलित संगठन द्वारा उत्पात…