पंजाब में खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, आतंकी हमलों के लिए पाकिस्तान से भेजे गए चीनी ग्रेनेड बरामद

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी को गिरफ़्तार कर 2 चाइनीज़ ग्रेनेड बरामद किए हैं। आतंकी सरूप सिंह को ये ग्रेनेड पाकिस्तान से पंजाब में आतंकी वारदात के लिये भेजे गये थे।

मंगलवार को पंजाब पुलिस ने जारी किए एक बयान में बताया कि विदेशी-मूल की आतंकवादी संस्थाओं के साथ जुड़े तरनतारन के सरूप सिंह को पकड़ा गया है और एक और संभावित आतंकवादी हमले को रोक दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक आतंकी के कब्जे से 2 जिंदा चीनी निर्मित पी-86 मार्क हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।

बरामद किए गए 2 चाइनीज़ ग्रेनेड आतंकी सरूप सिंह को पाकिस्तान से पंजाब में आतंकी वारदात के लिये भेजे गये थे।

पंजाब पुलिस के महानिदेशक ने बताया कि अति कट्टरपंथी आतंकी सरूप सिंह तरनतारन के गांव जोहल धई वाला गांव का रहने वाला है। उन्होंने यह भी कहा कि एक और संभावित आतंकवादी हमले को विफल कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक सिटी पुलिस स्टेशन में विस्फोटक पदार्थ (संशोधन) अधिनियम के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। 

Leave a Reply

Previous Story

‘ब्राह्मणों का बहिष्कार करें, उन्हें भगाएं, ये विदेशी हैं’: UP में बोले छत्तीसगढ़ CM के पिता

Next Story

‘यदि किसी की जिंदगी पर आएगी तो कोई माला लेकर इंतज़ार न करेगा’: लाठीचार्ज पर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री

Latest from देश विदेश - क्राइम

होटल में घुसे मुस्लिम आतंकवादी, हिंदू मजदूरों को कलमा पढ़वाकर पहचान की, गोलियों से भूना: जन्मदिन मनाने पहुँचे थे बिहार के शैलेष और मुकेश

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिहार से आए…

क्या हिंदू होना अब जान का खतरा है? कश्मीर में नाम पूछकर सिर में गोली, कानपुर के शुभम की हत्या से देश ग़मगीन

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर के एक नवविवाहित युवक शुभम द्विवेदी की सिर…

रायबरेली में ब्राह्मण युवक की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में…