MP में OBC आरक्षण 14 से 27% करने वाला अध्यादेश मंजूर, 73% सीटें आरक्षित

भोपाल (एमपी) : प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल नें एमपी में ओबीसी आरक्षण को 14% से बढ़ाकर 27% करने वाले अध्यादेश को रविशंकर मंजूरी दे दी है |

एमपी CM कमलनाथ ने 6 मार्च को ओबीसी के लिए  27% और सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EWS) के लिए 10% कोटा की घोषणा की थी । कमलनाथ ने सरकारी कर्मचारियों के लिए 60,000 खाली पदों और 2% महंगाई भत्ते को भरने की भी घोषणा की थी। किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित करने के बाद सागर जिले में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, CM ने कहा, “BJP नेता, जो हमेशा OBC के  हित में काम करने के बारे में  बातें करते हैं वो अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में उनके लिए सरकारी कोटा नहीं बढ़ा सके। ”

कोटा में बढ़ोतरी के साथ, मध्य प्रदेश में ओबीसी और ईबीसी के लिए 73 नौकरियां आरक्षित होंगी। राज्य में ओबीसी की आबादी 3.70 करोड़ है, जो 7.26 करोड़ की कुल आबादी का 51% से अधिक है। अनुसूचित जाति एमपी की कुल जनसंख्या का 15.51 % और अनुसूचित जनजातियों का 21.1% है।

CM ने 60,000 खाली सरकारी नौकरियों को भरने के लिए एक विशेष भर्ती अभियान की भी घोषणा की। इसके आगे कमलनाथ नें कहा ” SC-ST के लगभग 20,000 बैकलॉग के रिक्त पद भरे जाएंगे। राज्य के युवाओं को इस विशेष भर्ती अभियान के माध्यम से सरकारी सेवाओं में शामिल होने का अवसर मिलेगा | ”

Leave a Reply

Previous Story

MP राकेश सिन्हा ने शहीद की याद में दिए 25 लाख, मुखाग्नि देनेवाली 4 साल की बेटी भी पढ़ाएंगे

Next Story

13 पॉइंट रोस्टर पर अध्यादेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी यूथ फॉर इक्वलिटी !

Latest from चुनावी पेंच

यूपी निकाय चुनाव में सरकार को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिना ओबीसी आरक्षण चुनाव कराने के दिए निर्देश

लखनऊ- उत्तरप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है…

गोवा में भाजपा ने किया मुफ्त गैस का वादा साथ ही पेट्रोल और डीजल पर तीन साल के लिए राज्य शुल्क में कोई वृद्धि नहीं

गोवा: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को आगामी गोवा विधानसभा चुनावों…