जैन मुनि प्रमाणसागर नें किया CAA का समर्थन, बोले- राजनीतिक है CAA विरोध

नईदिल्ली : जैन मुनि प्रमाण सागर नें CAA का समर्थन करते हुए प्रताड़ितों को अखंड भारत का हिस्सा बताया है।

आध्यात्मिक गुरु व प्रवचनकर्ता जैन मुनि प्रमाण सागर नें नागरिकता क़ानून CAA का समर्थन जताया है। हाल ही में मध्यप्रदेश के स्थानीय अखबार नईदुनिया के पत्रकार सुदेश गौड़ ने मुनि प्रमाण सागर महाराज से  मएक कार्यक्रम के दौरान कानून पर उनकी राय जानी।

पत्रकार नें मुनि से पूछा कि नागरिकता संसोधन कानून (सीएए) का एक धड़ा विरोध कर रहा है तो दूसरा समर्थन में है। सीएए पर आपका क्या विचार है ?

इस सवाल पर मुनि प्रमाण सागर ने कहा कि “इसमें गलत क्या है ? सीएए राष्ट्र हित में है। राजनीतिक आधार पर विरोध किया जा रहा है। 50 साल पहले ही नागरिकता संसोधन कानून आ जाना चाहिए था। इससे हिंदुस्तान में रहने वालों की नागरिकता नहीं छीनी जा रही है।”

आगे मुनि नागरिकता पाने वालों को अखण्ड भारत का हिस्सा बताते हुए कहा कि “ऐसे लोग जो अखंड भारत में हमारे ही भाई-बहन थे। बंटवारे के समय अलग हो गए। आज वो दूसरों देशों में संकट में हैं। सीएए से हमारे ही भाई-बहन देश में आ सकेंगे।”

Leave a Reply

Previous Story

दिल्ली चुनाव में अपना वोट डालने के लिए UAE से भारत आया मोदी समर्थक जोड़ा !

Next Story

दिल्ली को इस्लामिक राष्ट्र बनने से बचाना है तो BJP को वोट दें- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

Latest from अरे

पंजाब में PM की सुरक्षा में चूक के बाद दौरा रद्द, पुलिस ने सुरक्षा आश्वासन दिया मगर आगे मिले प्रदर्शनकारी

फिरोजपुर: पंजाब दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक की घटना सामने…

‘मुस्लिम बच्चे स्कूलों में न करें सूर्य नमस्कार, ये सूर्य की पूजा का रूप है’: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का फरमान

लखनऊ: देश की एक बड़ी मुस्लिम संस्था ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने स्कूलों में…