हिंदू लड़के से प्रेम विवाह करने पर भड़के मुस्लिम लड़की के परिजनों ने मुंडवाया लड़की का सिर, 3 गिरफ्तार

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मुस्लिम लड़की द्वारा एक हिन्दू लड़के से शादी करने पर प्रेमी युगल को प्रताड़ित करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मामला फतेहपुर कोतवाली के अंतर्गत ग्राम ररिया का है जहां गैर समुदाय में शादी करने से परिजन नाराज हो गए जबकि प्रेम प्रसंग के चलते 20 वर्षीय लड़की ने अपने मन पसंद की शादी कर ली। 

शादी से लड़की के परिजन नाराज हो गए और उन्होंने लड़की को तालीबानी सजा दे डाली। 21 जून को परिजनों ने लड़के के घर से बुलाकर परिजनों को सजा दी और बेरहमी से पिटाई के बाद सिर तक मुड़वा दिया।

थाना फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत घटित घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बाराबंकी, अवधेश सिंह ने बताया कि लड़की ने एक लिखित तहरीर दी है कि उसने अपनी मर्जी से एक लड़का जिसका नाम मिथुन है, उससे मंदिर में शादी कर लिया था। जिससे नाराज होकर पारिवारिक जन चाचा वगैरह ने उसके बाल काट दिए और अभद्रता की, मारपीट की घटना भी कारित की।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में युवती की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ कस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही इस मामले में तीन लोगों को रिजवान, नूरआलम व शब्बीर को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही।

उधर प्रशासन ने भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और प्रेमी युगल को सुरक्षा व पात्र सरकारी सहायता उपलब्ध कराने को भी कहा है।

Leave a Reply

Previous Story

UP: विंध्यवासिनी मंदिर में तीर्थ पुरोहित को पीटने वाले 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीर्थ पुरोहित पर भी केस

Next Story

हरियाणा: भाकियू प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने CM को सौंपा ‘कृषि कानूनों पर समर्थन पत्र’

Latest from देश विदेश - क्राइम

होटल में घुसे मुस्लिम आतंकवादी, हिंदू मजदूरों को कलमा पढ़वाकर पहचान की, गोलियों से भूना: जन्मदिन मनाने पहुँचे थे बिहार के शैलेष और मुकेश

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिहार से आए…

क्या हिंदू होना अब जान का खतरा है? कश्मीर में नाम पूछकर सिर में गोली, कानपुर के शुभम की हत्या से देश ग़मगीन

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर के एक नवविवाहित युवक शुभम द्विवेदी की सिर…

रायबरेली में ब्राह्मण युवक की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में…