शिवसेना नेताओं की कंगना को धमकियों पर महिला आयोग ने लिया संज्ञान, कहा- ‘मुंबई पुलिस नेताओं को तुरंत गिरफ्तार करे’

नई दिल्ली: कंगना रनौत को धमकी देने वाले बयानों को महिला आयोग ने संज्ञान लिया है।

बॉलीवुड कंगना रनौत का मुंबई पीओके वाले बयान पर अब अभिनेत्री ने धमकियां मिलने का आरोप लगाया है। वहीं महाराष्ट्र की शिवसेना के नेताओं द्वारा दिए गए बयानों पर खुद राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान में लिया है।

आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि “कंगना के किसी भी ट्वीट में ऐसा नहीं लगा कि वो देशद्रोही हैं या किसी व्यक्ति को उन्होंने धमकी दी है। इससे शिवसेना के नेताओं की विचारधारा सामने आती है कि अगर महिलाएं आजादी से बात कर रही हैं, तो वो उन्हें सह नहीं सकते।”

आगे राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष ने शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक द्वारा एक साक्षात्कार में कंगना रनौत को धमकी वाले बयान को संज्ञान में लिया। बता दें कि शिव सेना विधायक प्रताप सरनाईक ने कंगना को खुलेआम धमकी देकर कहा था कि “अगर वे आती हैं तो हमारी महिला कर्मचारी उनका मुंह तोड़ देंगी। वे गृह मंत्री के पास देशद्रोह का केस दर्ज करने की शिकायत करेंगे।”

इस बयान पर महिला आयोग अध्यक्ष ने मुंबई पुलिस कमिश्नर परम वीर सिंह से अनुरोध कर कहा कि इस शिवसेना नेता के तुरंत गिरफ्तार होना चाहिए।

वहीं महिला आयोग ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि “महाराष्ट्र के DGP शिवसेना के इस पागलपन को रोकना चाहिए। इन नेताओं को गिरफ्तार करो जो कंगना रनौत पीछे पड़े हैं।”

किसी के बाप में हिम्मत हो तो रोको: कंगना

बता दें कि कंगना ने लगातार मिल रही धमकियों के बीच चुनौती में कहा था कि “मैं देख रही हूं कि कई लोग मुझे धमकी दे रहे हैं कि मैं मुंबई वापस नहीं आऊंगी। इसलिए मैंने अब आने वाले सप्ताह में 9 सितंबर को मुंबई की यात्रा करने का फैसला किया है।”

आगे उन्होंने जोड़ते हुए कहा था कि “मैं उस समय को पोस्ट करूंगी जब मैं मुंबई हवाई अड्डे पर उतरूंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।”


Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

Leave a Reply

Previous Story

आरोपियों ने महिला से किया बलात्कार फिर उल्टा लगाया SC-ST एक्ट, पीड़िता रिपोर्ट लिखाने पहुंची तो किया गिरफ्तार!

Next Story

VDO नोटिफिकेशन आये 800 से अधिक दिन लेकिन नहीं मिली जॉइनिंग, योगी राज में चल रहा है भर्ती तमाशा !

Latest from चल चित्र

नवनियुक्त पुजारी की फर्जी फोटो वायरल करने के आरोप में कांग्रेस नेता पर FIR दर्ज, गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार

अहमदाबाद- अयोध्या में बन रहें राम मंदिर के नवनियुक्त पुजारी मोहित पाण्डेय की फर्जी और आपत्तिजनक…

टीवी सीरियल पुष्पा इंपाॅसिबल के मेकर्स पर दर्ज Sc-St एक्ट के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक, 15 जनवरी को अगली सुनवाई

नई दिल्ली- सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल “पुष्पा इंपाॅसिबल” के मेकर्स पर दर्ज…

सरकारी स्कूल के शिक्षक ने करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, विवाद बढ़ता देख मांगी माफी

राजस्थान- उदयपुर के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत शिक्षक द्वारा करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं…