फर्जी मुकदमे से आहत होकर यमुना सिंह ने रात्रि में एकांत पाकर गमछे एवं धोती से फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया.

Video: SC-ST एक्ट में वृद्ध हुआ था गिरफ्तार, लॉकअप में फांसी लगाकर दी जान

पटना: बिहार के बक्सर जिले में एक वृद्ध व्यक्ति ने थाने के लॉकअप में ही फांसी लगाकर जान दे दी। मामला जिले के डुमरांव क्षेत्र का है जहां एक 70 वर्षीय व्यक्ति को एससी एसटी एक्ट के आरोप में पुलिस गिरफ्तार करके कोरानसराय थाने लेकर आई थी। यहां मृतक ने मुक़दमे से आहत होकर पंखे से लटक कर फांसी लगा ली जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सुसाइड का cctv वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

क्या था मामला
16 अक्टूबर को अपने ही गांव के भोला पासवान व मिथिलेश पासवान के परिजनों से बच्चों के खेल-खेल में हुए झगड़े में मृतक यमुना सिंह के परिजनों पर एससी/एसटी के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। इस मामले में पुलिस ने यमुना सिंह से पूछताछ के बाद उन्हें लॉकअप में बंद कर दिया गया था। सीनियर सिटीजन होने के कारण यमुना सिंह को कम्प्यूटर रूम में रखा गया था। हालांकि फर्जी मुकदमे से आहत होकर यमुना सिंह ने रात्रि में एकांत पाकर गमछे एवं धोती से फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया।

परिजनों ने जाम किया नेशनल हाईवे
आत्महत्या से क्षुब्ध आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों द्वारा डुमरांव-बिक्रमगंज पथ को करीब दो घंटों तक जाम कर दिया गया। इस प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। मामले में लोगों का गुस्सा देखने के बाद बक्सर के एसपी नीरज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने परिजनों को उचित कार्यवाई का भरोसा देकर जाम को खुलवाया।

Leave a Reply

Previous Story

रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने में धूलचंद और प्रकाश मीणा गिरफ्तार, ATS कर रहीं आतंकी साजिश का पता

Next Story

युवक का ब्रेनवाश कर मौलवी ने कराया धर्मांतरण, 5 महीने बाद दोस्तों ने गंगाजल पिलाकर कराई सनातन धर्म में वापसी

Latest from देश विदेश - क्राइम

होटल में घुसे मुस्लिम आतंकवादी, हिंदू मजदूरों को कलमा पढ़वाकर पहचान की, गोलियों से भूना: जन्मदिन मनाने पहुँचे थे बिहार के शैलेष और मुकेश

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिहार से आए…

क्या हिंदू होना अब जान का खतरा है? कश्मीर में नाम पूछकर सिर में गोली, कानपुर के शुभम की हत्या से देश ग़मगीन

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर के एक नवविवाहित युवक शुभम द्विवेदी की सिर…

रायबरेली में ब्राह्मण युवक की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में…