योगी सरकार की तर्ज पर शिवराज सरकार भी माफियाओं से खाली कराई भूमि पर गरीबों के लिए बनाएगी आवास

भोपाल: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तर्ज पर मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने भी माफियाओं से मुक्त कराई गई भूमि पर गरीबों के मकान बनाने की घोषणा की है।

शुक्रवार को माफियाओं के विरुद्ध अभियान शुरू करने की जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश सरकार के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में 10 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई गई है। भू-माफियाओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर जमीनों को मुक्त कराकर गरीबों को दी जाएगी, उनका आवास बनाया जाएगा। इस अभियान को इंदौर से शुरू किया जाएगा।

गृहमंत्री ने कहा कि गरीबों की जमीन या सरकारी जमीन पर जो कब्जा करके माफिया बने हैं उन पर सबसे पहला हक तो गरीबों का है। वैसे भी राज्य सरकार की जो भी सहायता आती है उसपर सबसे पहला हक गरीबों का ही है।

गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में माफियाओं से खाली की जा रही जमीन पर सरकार गरीबों के लिए घर बनावाने की घोषणा कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने उपचुनाव में प्रचार के दौरान देवरिया जिले में जनसभा में ऐसी ही घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार अवैध रूप से एकत्रित माफियाओं की हर संपत्ति को जब्त करेगी। व्यापारियों और उद्यमियों की भूमि, जो पिछली सरकारों के समर्थन से गुंडों द्वारा ली गई थी, व्यापारियों और उद्यमियों को मुक्त करने के बाद वापस कर दी जाएगी। शेष भूमि को गुंडों के कब्जे से मुक्त करने पर, सरकार उन गरीबों के लिए घर बनाएगी, जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है।

Leave a Reply

Previous Story

योगी सरकार की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने नरेंद्र गिरी मौत की CBI जांच के लिए जारी की अधिसूचना

Next Story

7 वर्षीय राजपूत बच्ची की दुष्कर्म कर हत्या मामले में निकाली विशाल रैली, हुई फांसी की मांग

Latest from एमपी पेंच

मुस्लिम युवकों की शर्मनाक करतूत, महाकाल की शाही सवारी के दौरान छत से लोगों पर थूका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन- मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान मुस्लिम युवकों की बेहद ही…

दलित परिवार के द्वारा धर्मांतरण का दबाव बनाने पर 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

इंदौर- मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में विजय नगर थाना क्षेत्र से हैरान और परेशान कर देने…

जनजातीय समुदाय के लोगों ने भरी हुंकार, कहा धर्मांतरण करने वालों को न मिले आदिवासी कोटे का लाभ

भोपाल-  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज आदिवासी समुदाय के हजारों लोगों ने धर्म परिवर्तन करने…