7 वर्षीय राजपूत बच्ची की दुष्कर्म कर हत्या मामले में निकाली विशाल रैली, हुई फांसी की मांग

नागौर: राजस्थान के नागौर(Nagaur) जिले के रिया बड़ी के पादूकलां थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले 7 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद लोगो ने विशाल जन आक्रोश रैली निकाल कर दोषी को फांसी देने की मांग की है।

गुरुवार को रियांबड़ी से SDM ऑफिस तक सुबह 10 बजे के करीब लोगो ने मासूम के समर्थन में रैली निकल कर खूब नारेबाजी की। जिसके बाद भीड़ के गुस्से को देखते हुए उन्हें प्रशासन की ओर से कार्यवाई का भरोसा भी दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान खांगटा सहित हजारों लोगों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर रियाबडी एसडीएम गोरी शंकर शर्मा को राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।

क्या था मामला
दरअसल बीते 20 सितम्बर को रियाँ बड़ी क्षेत्र के पादु थाना के ग्राम केरिया माकडा में एक 7 वर्ष की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी बर्बर हत्या कर दी गई थी। मासूम के पिता कुंआ खोदने का काम कर अपना गुजरा बसर करते है। FIR के मुताबिक दिनेश जाट घटना के दिन दोपहर करीब 3 बजे पीड़िता के घर आया था। दिनेश मासूम को अपने साथ बिस्कुट खिलाने के बहाने ले गया था। जिसके बाद बहुत देर तक घर वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन करी तो बच्ची नहीं मिली। साथ ही दिनेश अपना फ़ोन भी नहीं उठा रहा था। पुलिस को सुचना देने के बाद हुई खोजबीन में लड़की एक खेत में मृत हालत में पड़ी थी। लड़की के शरीर में गुप्तांग में चोट व खून के निशान थे।

आरोपी को किया गया गिरफ्तार
आरोपी को घटना के दिन ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालाँकि राज्य में बढ़ रहे आपराधिक मामलो को देखते हुए लोगो में राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है।


आपको अगर हमारी रिपोर्ट पसंद आई तो आप हमें आर्थिक सहयोग दे सकते है। आपके सहयोग से ही यह पोर्टल बिना लाग लपेट के उत्तम रिपोर्ट आपके सामने लाता है।

UPI: NeoPoliticoEditor@okicici

Gpay/Paytm: 8800454121

OR Become a Patron! (Donate via Patreon)

Paypal: https://paypal.me/falanadikhana?locale.x=en_GB…

Leave a Reply

Previous Story

योगी सरकार की तर्ज पर शिवराज सरकार भी माफियाओं से खाली कराई भूमि पर गरीबों के लिए बनाएगी आवास

Next Story

मुरैना: मिहिर भोज की जाति को लेकर गुर्जर व क्षत्रियो में संघर्ष, लगाई गई धारा 144

Latest from देश विदेश - क्राइम

होटल में घुसे मुस्लिम आतंकवादी, हिंदू मजदूरों को कलमा पढ़वाकर पहचान की, गोलियों से भूना: जन्मदिन मनाने पहुँचे थे बिहार के शैलेष और मुकेश

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिहार से आए…

क्या हिंदू होना अब जान का खतरा है? कश्मीर में नाम पूछकर सिर में गोली, कानपुर के शुभम की हत्या से देश ग़मगीन

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर के एक नवविवाहित युवक शुभम द्विवेदी की सिर…

रायबरेली में ब्राह्मण युवक की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में…