गलत कारणों से ट्वीटर पर कश्मीर कर रहा है ट्रेंड, पाक के ट्वीटर हैंडल से हो रहे है ट्वीट

नई दिल्ली: वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे व शहीद हुए 5 वीर भारतीय सैनिको की वजह से आज दिन भर ट्वीटर पर कश्मीर करीब 2.5 लाख ट्वीट्स के साथ ट्रेंड कर रहा था। इनमे से आधे से अधिक ट्वीट पाकिस्तान संयोजित ट्वीट थे जो पुरे विश्व का ध्यान कश्मीर पर आकर्षित करने का प्रयास कर रहे है।

पाकिस्तान के ट्वीटर हैंडल से सजाये जा रहे यह ट्वीट मुख्य तौर पर कश्मीर को भारत के विरुद्ध संघर्ष करते हुए दिखाने का प्रयास कर रहे है। इनमे से कई ट्वीट बाकायदा US प्रेजिडेंट, OIC, यूएन व मुस्लिम देशो का ध्यान आकर्षित करने के लिए किये गए थे। दिलचस्प बात यह है कि इसमें से एक भी ट्वीट आपको उर्दू में नहीं मिलेगा सभी ट्वीट अंग्रेजी में किये जाते है जो पश्चिमी देशो को ध्यान में रख कर पाकिस्तान में बनाये जाते है।

आपको बता दे कि कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में भारत के 5 जवान शहीद हो गए है इनमे जाबांज कर्नल आशुतोष शर्मा भी शामिल है। वही घंटो चली इस मुठभेड़ में कश्मीर लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर भी मारा गया है। वही कुल दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

पाकिस्तान की ओर से इससे पहले भी कई मौको पर फर्जी ट्वीट करके हिन्दू मुस्लिम भाई चारे को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है जिसका पिछले उदाहरण में ओमान की प्रिंस के फर्जी ट्वीटर अकाउंट से भारत के विरुद्ध किये गए ट्वीट भी शामिल है।

खस्ताहाल आर्थिक हालातो के कारण पाकिस्तानी सरकार अब साइबर वारफेयर के माध्यम से वैश्विक संस्थाओ का ध्यान भारत पर आकर्षित करना चाहती है।

आपको बता दे कि वर्ष 2016 में पाकिस्तानी संसद द्वारा एक बिल पास करके भारत के मुस्लिमो को बरगलाने व साइबर वारफेयर का प्रयोग करके भारत को अन्दर से डी-स्टैबलाइज करने की बाते करी गई थी जिसके लिए पाकिस्तान के शहर इस्लामाबाद स्थित दो थिंक टैंको को यह काम सौपा गया था।

वही इस डॉक्यूमेंट में आरएसएस को भी वैश्विक पटल पर एक आतंकी संगठन के रूप में दिखाने की बातो पर जोर देने का प्रयास किया है।

आपको बता दे कि इस डॉक्यूमेंट को सर्वप्रथम आज तक के माध्यम से नेशन बिल्डिंग एक्टिविस्ट व यूथ फॉर इक्वलिटी के अध्यक्ष डॉ कौशल कांत जी ने उठाया था। जिसके बाद राज्यसभा में सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने इसे संसद के समक्ष पेश किया था।

Leave a Reply

Previous Story

सुप्रीमकोर्ट लॉयर सुबुही खान बोलीं- ‘हिंदुस्तान में रहने वाले हैं हिन्दू, जैसे यूरोप में रहने वाले यूरोपियन’

Next Story

सीता का खुलासा- ‘रामानंद पर बुद्धजीवियों नें किए थे केस, वो उत्तर रामायण नहीं कर पाए थे डायरेक्ट’

Latest from सोशल डब्बा

पूजा पाठ करा रहे ब्राह्मणों को शिक्षक दिनेश कुमार मीणा ने दी भद्दी-भद्दी गालियां, विरोध करने पर दी Sc St एक्ट में फंसाने की धमकी

डुंगरपुर- राजस्थान के डुंगरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम में कर्मकांडी पुजारियों के…

ब्राह्मण समाज और ओबीसी वर्ग को भला बुरा कहने वाले दलित डाॅक्टर के खिलाफ मामला दर्ज, फोन पर नर्स से भी की थी अभद्रता

सागर- सोशलमीडिया पर ब्राह्मण और सवर्ण समाज को भला बुरा कहने और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी…

ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में बांसवाड़ा के एसपी राजेश कुमार मीणा के खिलाफ यूपी के हाथरस में शिकायत दर्ज

उत्तरप्रदेश- हिन्दूवादी नेता दीपक शर्मा ने राजस्थान के बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के खिलाफ…

दलित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिंदू मंदिर पर किया हमला, भगवा झंडों को उतार कर फहराये नीले झंडे

बेंगलुरु: कर्नाटक के कोलार जिले में एक हिन्दू मंदिर के परिसर में दलित संगठन द्वारा उत्पात…