/

SC-ST एक्ट के कट्टर समर्थक आनन्द राय को पुलिस ने SC-ST एक्ट में किया गिरफ्तार

भोपाल: व्यापमं के व्हिसलब्लोअर आनन्द राय को गुरुवार को मध्यप्रदेश पुलिस ने दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। आनन्द राय पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के OSD लक्ष्मण सिंह मरकाम ने SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया है।गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार सुबह पुलिस उन्‍हें भोपाल लेकर आई।

दोपहर में डॉ आनंद राय को क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में पेश किया।जहाँ से डाक्‍टर आनंद राय को एक दिन की पुलिस रिमांड मिली है। विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी, अनुसूचित जाति, जनजाति, जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के जज कमल जोशी ने दिया रिमांड।अब शनिवार दोपहर तीन बजे क्राइम ब्रांच उन्हें कोर्ट में पेश करेगी।

पूरा मामला MPTET पेपर लीक से

पूरा मामला मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता भर्ती वर्ग-3 के पेपर लीक का है। गौरबतलब है कि आनंद राय ने शिवराज सिंह के OSD लक्ष्मण सिंह मरकाम पर मप्र प्राथमिक शिक्षा पात्रता वर्ग-3 के प्रश्न पत्र लीक करने के गंभीर आरोप लगाते हुए सीबीआइ जांच की मांग की थी।

आनंद राय की इस पोस्ट का प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने भी समर्थन किया था। लक्ष्मण सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके द्वारा इस प्रकार से किसी को मोबाइल से मैसेज, फोटो या स्क्रीन शाट नहीं भेजा गया है।

शिकायतकर्ताओं द्वारा ऐसा करके यह दर्शाया जा रहा है कि जैसे मेरे द्वारा ही मप्र प्राथमिक शिक्षक पात्रता वर्ग-3 की परीक्षा के प्रश्नपत्रों को लीक किया गया है।

अजाक थाने में दर्ज इस मामले की केस डायरी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर की गई थी।आनंद राय ने इस केस में राहत के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका खारिज होने के बाद गुरुवार को क्राइम ब्रांच ने उनको दिल्ली के एक होटल से हिरासत में ले लिया था।

Leave a Reply

Previous Story

पंजाब पुलिस ने केजरीवाल के खिलाफ वीडियो रिलीज़ करने पर BJP प्रवक्ता पर करी FIR

Next Story

छुट्टी लेकर महिला सिपाही के साथ पकड़े गए CO कृपा शंकर कन्नोजिया का हुआ डिमोशन, CM योगी के आदेश पर बने इंस्पेक्टर

Latest from एमपी पेंच

मुस्लिम युवकों की शर्मनाक करतूत, महाकाल की शाही सवारी के दौरान छत से लोगों पर थूका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन- मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान मुस्लिम युवकों की बेहद ही…

दलित परिवार के द्वारा धर्मांतरण का दबाव बनाने पर 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

इंदौर- मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में विजय नगर थाना क्षेत्र से हैरान और परेशान कर देने…

जनजातीय समुदाय के लोगों ने भरी हुंकार, कहा धर्मांतरण करने वालों को न मिले आदिवासी कोटे का लाभ

भोपाल-  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज आदिवासी समुदाय के हजारों लोगों ने धर्म परिवर्तन करने…