गीता पाठ कर ‘हिंदुत्व’ समझेंगे राहुल, बिहार BJP ने उनके पते पर भेजी श्रीमद्भगवद्गीता

पटना: राहुल गांधी द्वारा हिंदू धर्म को हिंदुत्व से अलग बताने व इसे हिंसा से जोड़ने पर भाजपा ने पूरी तरह से कांग्रेस सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब बिहार भाजपा ने उन्हें गीता की प्रति भी भेज दी है।

रविवार को पटना में प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने प्रेस वार्ता कर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति पोस्ट की।

जानकारी के मुताबिक श्रीमदभागवत गीता की प्रति भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने पटना से राहुल गांधी के पते पर स्पीड पोस्ट कर भेज दी है।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति पोस्ट की है ताकि उनका इसके अध्ययन से सत्य सनातन वैदिक हिन्दू धर्म के प्रति झूठ व दुष्प्रचार की आदत छूट जाएं।

जायसवाल ने कहा कि “गीता पाठ कर के राहुल गांधी हिंदुत्व को समझें, इससे उनकी झूठ बोलने की आदत छूटेगी।”

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बहुत ही भ्रमित नेता हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस जिस तरह से हिंदुत्व पर हमले कर रही है, वैसी परिस्थिति में उन्हें हिंदुत्व का ज्ञान देना जरूरी हो जाता है।

जायसवाल ने यह भी कहा कि राहुल गांधी दुनिया में एकलौते ऐसे ब्राह्मण हैं जो बिना उपनयन संस्कार के जनेऊ धारण करते हैं।

Leave a Reply

Previous Story

दलितों ने दुकान में आग लगा किया जानलेवा हमला, उल्टा ब्राह्मण परिवार पर SC-ST एक्ट दर्ज

Next Story

गाजियाबाद: ‘मुस्लिम होटल’ का कामगार थूक लगाकर बना रहा था रोटी, वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार

Latest from बिहार