वियतनाम में आज भी है वर्षों पुराना हिंदू देवी-देवताओं का ऐतिहासिक मंदिर

नईदिल्ली : हम अपनी चीजों को कितना महत्व देते हैं ये तब हम जानते हैं जब कोई पराया भी हमारी उन बातों को उसी तरह मानें | वैसे बात तो छोटी है पर सौ टके की है | हमारे देश के महामहिम राष्ट्रपति सात समंदर दूर बसे आसियान के सदस्य विएतनाम के 3 दिवसीय दौरे पर हैं |

सोमवार से शुरू हुए इस दौरे का मकसद भारत वियतनाम सम्बन्धों को मजबूती देना | राष्ट्रपति “भारत-वियतनाम व्यापार मंच” में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं |

pc: president twitter

“साबर मती के संत तूने कर दिया कमाल” से गूँज उठा वियतनाम :

भारतीय संस्कृति का मिसाल न जाने किस छोर न सुनाई देता हो इसी बात को दर्पण दिखाता एक खूबसूरत बाकया परदेश की माटी से भी आया है | श्री कोविंद जब वियतनाम में भारतीय सामुदायिक समारोह का हिस्सा बने तो वहां भारतीय समुदाय के लोगों नें अहिंसा के पुजारी बापू को समर्पित पवित्र गीत गाया, जिससे श्री कोविंद का दिल बाग़ बाग़ हो उठा |  उन्होंने कहा कि यह समाज वियतनाम के विकास में लगातार अहम भूमिका अदा कर रहा है |

pc: president twitter

वो “शोले” के तराने जिसने वियतनामियों को झूमने पर किया मजबूर :

फ्रेंडशिप डे में हर जगह दिखने वाला तराना “ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे” अब केवल हिंदुस्तानियों तक सीमित नहीं रहा बल्कि राष्ट्रपति श्री कोविंद की मौजूदगी में “यूनिवर्सिटी आफ़ वियतनाम” के छात्रों नें भी मस्ती में गाया | इसके अलावा भारतीय दूतावास अधिकारियों की धर्मपत्नियों नें भी ताल से ताल मिलाकर इसे गाया |

pc: president twitter

वियतनाम में है हिंदू देवी-देवताओं की ऐतिहासिक मंदिर :

इस 3 दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति श्री कोविंद नें वियतनाम की राजधानी हनोई में वर्षों पुरानी स्तिथ “माई सन मंदिर” का यादगार दौरा किया | इस मंदिर में हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियां विराजमान हैं |

pc: president twitter

इसके अलावा सबसे बड़ी बात है कि वियतनाम की ये हिंदू मंदिर यूनेस्को की प्रसिद्ध विश्व विरासतों में भी शुमार है | जिसको पुनर्स्थापित करने का जिम्मा अब भारतीय पुरातत्व विभाग को दिया गया है |

इस दौरे से भारत-वियतनाम सम्बन्धों में और नजदीकियां बढ़नें के साथ साथ दोनों देशों की संस्कृति का भी आदान-प्रदान होगा |

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

दिल्ली विश्वविद्यालय के 95वें दीक्षांत समारोह के बीच प्रदर्शन

Next Story

लो कल्लो बात बीबीसी का “फेक न्यूज़” पर आया था रिसर्च; फेक निकला तो मारा डिलीट

Latest from स्पेशल

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, शिक्षण संस्थानों में 50 फीसदी से अधिक आरक्षण को बताया असंवैधानिक

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शिक्षण संस्थानों में 50% से अधिक आरक्षण को असंवैधानिक बताया है, हाईकोर्ट…