RSS मुखिया मोहन भागवत की ट्विटर में एंट्री, अब ट्वीट के जरिए कहेंगे अपने मन की बात !

नईदिल्ली : अब RSS मुखिया मोहन भागवत भी सोशल मीडिया के सबसे सशक्त माध्यम यानी ट्विटर में एंट्री कर चुके हैं |

अब ट्विटर पर सबसे बड़े संगठन यानी RSS के मुखिया डाक्टर मोहन भागवत नें समय के साथ अपना रुख बदल कर सोशल मीडिया का किंग माने जाने वाले प्लेटफार्म यानी ट्विटर ज्वाइन कर लिया है |

आपको बता दें कि RSS का ट्विटर अकाउंट पहले से ही ट्विटर पर @RSSorg यूजर नेम से ट्विटर में सक्रिय रहता था लेकिन अब RSS के 6 बड़े पदाधिकारियों नें ट्विटर में एंट्री मारी है |

खबर लिखे जाने तक RSS मुखिया डाक्टर मोहन भागवत को 7 हजार से अधिक लोग फ़ालो कर चुके थे वहीं उनके फलोवर्स की संख्या अब बहुत तेजी से बढ़ भी रही है | @DrMohanBhagwat यूजर नेम से उनकी आधिकारिक ट्विटर ID https://twitter.com/DrMohanBhagwat?s=17 है जिसपर लोग उनके मन की बात की बात अब ट्वीट के जरिए भी जान सकेंगे |

हालाँकि RSS मुखिया नें अब तक ट्विटर में ख़ुद के संगठन RSS को छोड़कर अन्य किसी को फालो नहीं किया है यानि उनकी फालोविंग केवल और केवल एक है |

वहीं RSS मुखिया के साथ जो 6 अन्य पदाधिकारियों नें ट्विटर ज्वाइन किया हैं उनमें शामिल हैं :

  1. सुरेश जोशी
  2. सुरेश सोनी
  3. कृष्ण गोपाल
  4. वी भगैय्या
  5. अरुण कुमार
  6. अनिरुद्ध देशपांडे

 

Leave a Reply

Previous Story

‘फ़र्जी SC/ST एक्ट मढ़ने पर हड़पकर सहायता राशि दर्ज हो FIR’: स्पेशल कोर्ट

Next Story

लिंचिंग में है RSS परिवार का हाथ : ओवैसी

Latest from Uncategorized

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर मचा बवाल: वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर लंबे समय से चला…

“मुख्यमंत्री तिलक विरोधी हैं”: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा वार, अमेठी से उठाया ब्राह्मणों की अनदेखी का मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अमेठी दौरे पर पहुँचे समाजवादी…