लोगों की जान बचाने के लिए आगे आए सिंधिया, दान किया अपना प्लाज्मा !

नई दिल्ली : कोरोना संकट में भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया नें प्रेरणादायक कार्य किया है जिसकी लोग तारीफ कर रहे हैं।

कोरोना संकट के बीच कई लोग एक दूसरे का सहारा बनकर श्रेष्ठ मानवता का परिचय दे रहे हैं। इसी कड़ी में दूसरों की जान बचाने के लिए देश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा के नेता व राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सामने आए हैं।

सिंधिया ने आज कोरोना से उबरने के बाद अस्पताल में प्लाज्मा दान किया। उन्होंने ये नेक काम कर अन्य लोगों से भी अपील की है।

सिंधिया ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि “संक्रमण का सामना कर मैं और मेरे जैसे हजारों अन्य नागरिक जो स्वस्थ हो चुके हैं, उन्हें अपना प्लाज्मा डोनेट कर अन्य संक्रमितों के इलाज में मदद करनी चाहिये। देशवासियों की जान की सुरक्षा करना सभी का दायित्व है।”

जान बचाने प्रवक्ता संबित पात्रा भी सामने आए हैं:

BJP प्रवक्ता ने मेदांता हॉस्पिटल में प्लाज्मा डोनेट किया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद गुरुग्राम के सायबर सिटी स्थित मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के बाद वह स्वस्थ हुए थे। पात्रा ने कोविड 19 से स्वस्थ हुए सभी लोगों को प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि “आपका प्लाज्मा दूसरों की जान बचा सकता हैं, सभी को ये सेवा करनी चाहिए”

संबित पात्रा नें मेदांता अस्पताल में प्लाज्मा दान कर मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शजेपी नड्डा के आशीर्वाद के बाद आज प्लाज्मा का दान किया।

उन्होंने कहा कि PM नरेंद्र मोदी ने हमें “सेवाभाव” का मंत्र दिया है मैं उन सभी से आग्रह करता हूं जो फिट हैं और COVID से स्वस्थ हुए हैं वो प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आएं।”

संबित पात्रा के इस कार्य की लोग बड़ाई भी कर रहे हैं पत्रकार रोहित सरदाना नें संबित के कार्य की तारीफ कर दूसरो को भी ऐसा ही करने के लिए अपील की है।

गौरतलब है कि देश में कोरोना संकट काफी गहरा रहा है कोरोना केस के मामले में भारत दुनिया में अब तीसरे नंबर पर आ गया है।


Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। Paytm, PhonePe, Bhim UPI, Jio Money, व अन्य किसी वॉलेट से से डोनेट करने के लिए PAY NOW को दबाने के बाद अमाउंट व मोबाइल नंबर डाले फिर ‘Other’ में जाकर वॉलेट ऑप्शन चूज करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’


 

Leave a Reply

Previous Story

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ जनसंख्या नियंत्रण अध्यादेश, भारत में गरीबी का कारण जनसंख्या- विश्वबैंक

Next Story

‘विकास बीजेपी में नहीं, सपा में है इस टाइम’- विकास दुबे की मां सरला देवी बोलीं

Latest from सोशल डब्बा

पूजा पाठ करा रहे ब्राह्मणों को शिक्षक दिनेश कुमार मीणा ने दी भद्दी-भद्दी गालियां, विरोध करने पर दी Sc St एक्ट में फंसाने की धमकी

डुंगरपुर- राजस्थान के डुंगरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम में कर्मकांडी पुजारियों के…

ब्राह्मण समाज और ओबीसी वर्ग को भला बुरा कहने वाले दलित डाॅक्टर के खिलाफ मामला दर्ज, फोन पर नर्स से भी की थी अभद्रता

सागर- सोशलमीडिया पर ब्राह्मण और सवर्ण समाज को भला बुरा कहने और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी…

ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में बांसवाड़ा के एसपी राजेश कुमार मीणा के खिलाफ यूपी के हाथरस में शिकायत दर्ज

उत्तरप्रदेश- हिन्दूवादी नेता दीपक शर्मा ने राजस्थान के बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के खिलाफ…

दलित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिंदू मंदिर पर किया हमला, भगवा झंडों को उतार कर फहराये नीले झंडे

बेंगलुरु: कर्नाटक के कोलार जिले में एक हिन्दू मंदिर के परिसर में दलित संगठन द्वारा उत्पात…