अटकलों को झटका, BJP ने पहली बार के MLA भूपेंद्र पटेल को बनाया गुजरात का नया CM

गांधीनगर: राजनीतिक पंडितों को एक बार फिर चकमा देते हुए भाजपा ने गुजरात में पहली बार के विधायक भूपेंद्र पटेल को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया है।

गांधीनगर में प्रदेश पार्टी मुख्यालय श्री कमलम में आज विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र के नाम की घोषणा एवं सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ। 

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भूपेंद्र पटेल भाजपा विधायक दल के नए नेता चुने गए। भूपेंद्र पटेल जल्द ही गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे

भूपेंद्र निवर्तमान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की जगह लेंगे, जिन्होंने कल अचानक राजभवन पहुंच कर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

बता दें कि भूपेंद्र अहमदाबाद की घाटलोदिया विधानसभा सीट से विधायक हैं। इसी सीट से वरिष्ठ भाजपा नेता व उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी विधायक रह चुकी हैं।

भूपेंद्र पहले अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (AUDA) के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह अमदावद नगर निगम (एएमसी) की स्थायी समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पटेल पेशे से इंजीनियर हैं।

Leave a Reply

Previous Story

जमीयत उलेमा हिंद ने तालिबान का किया समर्थन, कहा: तालिबानी दहशतगर्द नहीं, वो तोड़ रहे हैं गुलामी की जंजीर

Next Story

MP: CM शिवराज ने सामान्य वर्ग आयोग बनाने की घोषणा की, बोले- हर वर्ग का कल्याण होना चाहिए

Latest from नेतागिरी

“अगर जातीय भेदभाव नहीं होता, तो मैं आज IPL में होता” – भीम आर्मी प्रमुख ने कहा – क्रिकेटर बनने का सपना अधूरा रह गया

नई दिल्ली: एक इंटरव्यू में भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने अपने जीवन के…

UP: SC-ST आरक्षण में वर्गीकरण की मांग: कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन, कई जातियों को नहीं मिल रहा लाभ

फतेहगढ़: राष्ट्रीय इंडियन पार्टी सेक्युलर ने अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) आरक्षण में वर्गीकरण की मांग को लेकर…