नियो पॉलिटिको

लोकतंत्र एक राजनीतिक संकट

  • फ्रंट
  • ब्रह्माण्ड
  • नेता नगरी
  • दुराचार
  • न्यूज़ टिप
    • About
    • Contact

नियो पॉलिटिको

Corona Vaccination India America

कुछ नया आया क्या

130 दिन में 20 करोड़ कोविड टीकाकरण करने वाला भारत अमेरिका के बाद दूसरा देश बना

May 27, 2021May 27, 2021

नईदिल्ली: कोरोना टीकाकरण अभियान में भारत ने एक बहुत महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अभियान के 130वें दिन आज सुबह 7 बजे तक उपलब्ध कराए गये आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड टीकाकरण का कुल आंकड़ा 20 करोड़ को पार चुका है (अब तक 20,06,62,456 टीके लगाये गए हैं, जिसमें कोविड-19 टीकों की 15,71,49,593 पहली खुराक और 4,35,12,863 दूसरी खुराक शामिल है)। भारत का कोविड-19 टीकाकरण अभियान, दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है, इसे प्रधानमंत्री द्वारा 16 जनवरी, 2021 को शुरू किया गया था। मात्र 130 दिनों में यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत, US के बाद दूसरा देश, 20 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में US को 124 दिन लगे थे। इसके अतिरिक्त, दुनिया भर के अन्य डेटा तथा कई समाचार लेखों पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 टीकाकरण अभियान में अन्य प्रमुख देशों में ब्रिटेन भी शामिल है जो 168 दिनों में 5.1 करोड़ टीके लगाने के आंकड़े तक पहुंच चुका है, ब्राजील ने 128 दिनों में अपने नागरिकों 5.9 करोड़ टीके लगाए हैं और जर्मनी ने 149 दिनों में 4.5 करोड़ टीकाकरण के आंकड़े को छुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के पास उपलब्ध नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भारत में अब तक 45 वर्ष से ऊपर की 34 प्रतिशत से अधिक आबादी को कोविड-19 वैक्सीन की कम से कम पहली खुराक मिल चुकी है। इसी तरह, भारत में 60 वर्ष से अधिक आयु के 42 प्रतिशत से ज़्यादा लोगों को कोविड-19 वैक्सीन का कम से कम पहला टीका लग चुका है। अब तक, भारत अपने टीकाकरण अभियान में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में तीन टीकों का उपयोग कर रहा है; इनमें भारत में बने दो टीके शामिल हैं – सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का कोविशील्ड और भारत बायोटेक का बना कोवैक्सिन। रूसी टीका स्पुतनिक वी आपातकालीन उपयोग की अनुमति के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से अनुमोदन प्राप्त करने वाला तीसरा टीका है और इसका उपयोग कुछ निजी अस्पतालों में किया जा रहा है, जिसके आने वाले दिनों में और बढ़ने की उम्मीद है। टीकाकरण अभियान का पहला चरण 130 दिन पहले 16 जनवरी को शुरू किया गया था और पहले चरण में नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन फॉर कोविड-19 (एनईजीवीएसी) ने स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं तथा अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं (सरकारी एवं निजी क्षेत्र दोनों) को प्राथमिकता दी थी। टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण 1 मार्च, 2021 से शुरू हुआ, जो कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता आयु समूह वाले लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा पर केंद्रित था। 1 अप्रैल, 2021 को 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को वैक्सीन देने के लिए टीकाकरण में और ढील दी गई।…

More

Popular

01

UP: जाटव लड़की की शादी नाई से तय होने पर कर दी हत्या, दलित समाज के तानों से तंग आकर मार दी बेटी

बरेली: बरेली के एक गांव में दिल को झकझोर देने वाली एक घटना तब घटी, जब एक पिता ने अपनी ही नाबालिग…

02

सर तन से जुदा! बजरंग दल से जुड़े युवक की हत्या, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से शुरू हुआ विवाद, 8 दिन से था गायब

नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर कस्बा निवासी एक बजरंग कार्यकर्ता की अपरहण के बाद की गई हत्या ने इलाके…

03

Rajasthan: “या तो हम तेरे बच्चा पैदा करेंगे या तुझे मार देंगे”, ब्राह्मण छात्रा के साथ गैंग रेप का प्रयास, SC-ST एक्ट की धमकी

जयपुर: राजस्थान के दौसा जिले में एक छात्रा के साथ हुए गैंग रेप के प्रयास और जानलेवा हमले का मामला अब तूल…

Newsletter

Footer Logo

© 2020 - all rights reserved.

About Us

नियो पॉलिटिको दिल्ली विश्विद्यालय के पत्रकारिता के छात्रों द्वारा शुरू किया गया एक मीडिया प्लेटफार्म है जो मुख्य धारा की मीडिया के इतर बिना लाग लपेट के समाज में घटने वाली कुरीतियों को उजागर करता है। हाथरस कांड ने हमें मुख्य मीडिया के मुकाबले एक ऑप्शन के रूप में स्थापित किया है। अधिक समझ के लिए रोजाना खबरों का विश्लेषण पढ़ें।

Recent Posts

  • पुलिस चौकी में आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप, 20 साल पुराने एससी/एसटी केस के वारंट को लेकर उठे उत्पीड़न के आरोप
  • उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण वोटरों को साधने की होड़ तेज, सभी राजनीतिक दल बना रहे नई रणनीति
  • इस्लामी प्रथाओं की आलोचना करने वाले एक्स-मुस्लिम सलीम वास्टिक पर गाजियाबाद में घर के पास जानलेवा हमला, हालत गंभीर
  • कर्नाटक में नाबालिग लड़कों के हमले में 15 वर्षीय हिंदू छात्र की मौत, दोस्त को बचाने गया था
  • महाराष्ट्र सरकार ने दलित और नव-बौद्ध युवाओं के लिए राइफल और कॉम्बैट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया
  • फ्रंट
  • ब्रह्माण्ड
  • नेता नगरी
  • दुराचार
  • न्यूज़ टिप
    • About
    • Contact
Go toTop