आज प्रदेश गृह विभाग सचिव अरविन्द कुमार और पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने साझा प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमे उन्होंने बताया कि 51,216 भर्तियां पुलिस के लिए की जानी हैं, जिसके अंदर सिविल और पीएससी दोनों प्रकार के जवान शामिल होंगे।
हम आपको बता दें कि लोग सिविल और पीएससी की भर्ती के लिए 01 नवंबर से 30 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे और इसकी परीक्षा 04 और 05 जनवरी को होने की संभावना है। इस परीक्षा का रिजल्ट 2019 के जून में आने की संभावना बताई जा रही है। सिविल भर्ती में लगभग 20% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।

अरविन्द कुमार और ओ पी सिंह ने ने आगे कहा कि जेल विभाग के पदों के लिए आवेदन अगले महीने से कर सकते हैं और परीक्षा जनवरी के शुरुआत में होगी। जेल विभाग की परीक्षा का रिजल्ट जुलाई में आयेगा। दमकल विभाग में 1924 पदों के लिए आवेदक 05 नवंबर से 04 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की परीक्षा 10 जनवरी को हो सकती है और रिजल्ट 2019 के जुलाई में आ सकता है।
प्रमुख गृह सचिव ने बताया कि भर्ती के लिए साक्षात्कार नहीं होगा और भर्ती में आरक्षण के सभी नियम लागू होंगे। पुलिस विभाग में सिविल पुलिस और पीएससी में लगभग दो लाख 29 हजार से अधिक पद खाली हैं।