सिविल सेवा 2020 के अंतिम परिणाम जारी, शुभम कुमार बने टॉपर, लड़कियों में जागृति अवस्थी ने मारी बाजी

नई दिल्ली: भारतीय संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 के अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं।

शुक्रवार को जारी अंतिम परिणामों के अनुसार शुभम कुमार सिविल सेवा परीक्षा 2020 के टॉपर बने हैं। शुभम ने आईआईटी बॉम्बे से बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग) में स्नातक किया है।

जागृति अवस्थी ओवरऑल सेकेंड रैंक हासिल करने वाली महिला उम्मीदवारों में टॉपर हैं। उन्होंने मैनिट भोपाल से बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) में स्नातक किया है।

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जनवरी, 2021 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा, 2020 के लिखित भाग तथा अ‍गस्त-सितम्बर, 2021 में आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण हेतु साक्षात्कार के परिणामों के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं ग्रुप “क” तथा ग्रुप “ख”में नियुक्ति के लिये उम्मीद्वारों की अनुशंसा की गई है,

कुल मिलाकर 761 उम्‍मीदवारों की नियुक्ति हेतु अनुशंसा की गई है।

UPSC Result

Leave a Reply

Previous Story

सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल शिक्षा में EWS कोटा पर मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को किया रद्द

Next Story

भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया विस्फोटकों का तेजी से पता लगाने के लिए कम लागत वाला इलेक्ट्रॉनिक पॉलीमर आधारित सेंसर

Latest from यूपीएसी स्पेशल