/

पाक की जीत पर खुशी मनाने व आतिशबाजी करने पर UP पुलिस ने 4 जनपदों में दर्ज किए केस, 5 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ: भारत पाकिस्तान के बीच रविवार को हुए T-20 क्रिकेट मैच में भारत की हार के बाद आतिशबाजी किए जाने अथवा भारत की हार पर खुशियां मनाए जाने के संबंध में उत्तर प्रदेश की पुलिस ने 5 केस दर्ज किए हैं।

1. आगरा

आगरा में भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच में भारत के हारने पर पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की गई एवं देश विरोधी नारे लगाए गए।

इस संबंध में 3 नामजद आरोपियों के खिलाफ थाना जगदीशपुरा में धारा 505 (1) B, 153A IPC, 66 (F) आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया और तीनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

2. बरेली

बरेली में अभियुक्त ने अपने मोबाईल के व्हाटसअप स्टेटस पर 24अक्टूबर को हुये भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच में भारत के हारने पर पाकिस्तान का समर्थन करते हुये स्टेटस लगाया व वादी के साथ गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

इस सम्बंध में 1 नामजद आरोपी के विरुद्ध इज्जतनगर थाने में 504/506 आईपीसी व 66 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

3. बरेली

बरेली में अभियुक्त आयान ने अपने मोबाईल के व्हाटसअप स्टेटस पर भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच में भारत के हारने पर पाकिस्तानी खिलाड़ी का समर्थन करते हुये भारत की टीम को अपशब्द लिखकर स्टेटस लगाया।

इस संबंध में 1 नामजद आरोपी के विरुद्ध इज्जतनगर थाने में 66 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

4. बदायूँ

बदायूं में अभियुक्त ने अपने मोबाईल फोन से भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच में भारत के हारने पर पाकिस्तान का समर्थन करते हुये अपने फेसबुक एकाउन्ट पर पाकिस्तान के झण्डे का फोटो अपलोड करते हुए पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट डाली व पाकिस्तान के झण्डे की फोटो अपने फेसबुक एकाउन्ट के कवर फोटो पर लगाई।

इस संबंध में 1 नामजद आरोपी के विरुद्ध फैजगंज बेहटा थाने में 124 IPC व 66 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

5. सीतापुर

सीतापुर में अभियुक्त ने अपने मोबाईल फोन से भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच में भारत के हारने पर पाकिस्तान के समर्थन में व्हाट्सएप स्टेटस लगाया।

इस संबंध में 1 नामजद आरोपी के विरुद्ध रामपुर मथुरा थाने में 507 IPC के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी 151 CRPC में गिरफ्तार कर लिया गया है।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

दिल्ली के बुजुर्गों को मुफ्त में अयोध्या दर्शन कराएगी केजरीवाल सरकार, कैबिनेट में हुआ निर्णय

Next Story

NIA कोर्ट द्वारा 2013 पटना सीरियल ब्लास्ट केस में 9 सिमी आतंकी दोषी करार, मोदी की थी रैली

Latest from उत्तर प्रदेश

पुलिस चौकी में आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप, 20 साल पुराने एससी/एसटी केस के वारंट को लेकर उठे उत्पीड़न के आरोप

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश की पुलिस चौकी में एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह की कोशिश करने की घटना…

इस्लामी प्रथाओं की आलोचना करने वाले एक्स-मुस्लिम सलीम वास्टिक पर गाजियाबाद में घर के पास जानलेवा हमला, हालत गंभीर

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (एक्स-मुस्लिम) सलीम वास्टिक पर आज सुबह अज्ञात…

प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर POCSO केस दर्ज, शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी पर 21 आपराधिक मामलों का दावा

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…