यूथ फार इक्वलिटी जातिगत आरक्षण को देगी चुनौती न कि आर्थिक

नईदिल्ली : यूथ फॉर इक्वलिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल कांत नें मीडिया के उन बयानों को पूरी तरह से खंडित किया जिसमें कहा गया कि यूथ फॉर इक्वलिटी आर्थिक आरक्षण के खिलाफ कोर्ट जाएगी ” और उन्होंने कहा हुए कहा कि ” हम आर्थिक आरक्षण के हमेशा पक्षधर रहे हैं और इसी को लेकर हम कोर्ट में क्यों जाएंगे ? ”





फलाना दिखाना टीम से बातचीत में डॉ कौशल नें कहा कि ” 2006 से हम लोग लगे हुए थे कि देश में कोई एक मापदंड आए जो जातिगत न हो और उस समय का बीज का है 10% आर्थिक आरक्षण जो आज एक फल के रूप में निकला है | और हम इसका बहुत स्वागत करते हैं और हम कभी भी इसको हटने नहीं देंगे और इसे 50% के अंदर ही लाने की कोशिश करेंगे | ”

” हम सभी जातियों में आर्थिक आरक्षण की मांग करते हैं और उसके लिए 50% की सीलिंग लिमिट न तोड़ी जाए। और ये दिया गया 10% आरक्षण उसी 50% में से ही दिया जाए। ”

देश के सभी मीडिया चैनलों में चलाई गयी ख़बर को लेकर उन्होंने कहा कि ” ये गलत तरीके से दिखा कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। “
इसके आगे उन्होंने कहा कि ” हम मेरिट को लेकर हमेशा चिंतित रहे हैं और चाहते हैं कि मेरिट का सम्मान बरकरार रहे जोकि देश के हित में है। “
इसके अलावा उन्होंने कहा कि ” देश में आरक्षण का पैमाना सिर्फ आर्थिक ही हो इसके लिए किसी जाति या धर्म का आड़ न लिया जाए। क्योंकि इससे समाज बंटता है और यही कारण है कि देश में आजादी के बाद जातियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जबकि आरक्षण के पक्षधर बीआर अंबेडकर का सपना ही था कि भारत एक जातिविहीन समाज के रूप में दिखे। “

Leave a Reply

Previous Story

हम आर्थिक आरक्षण के पक्ष में, सुप्रीम कोर्ट में ले जायेंगे 50 % जातिगत आरक्षण : डॉ कौशल कांत

Next Story

बेंगलुरु : इसरो का गगन यान इस साल शुरू करेगा टेस्टिंग, SSLV से दागेगा दुनिया में सबसे सस्ते में सैटेलाइट

Latest from सोशल डब्बा

पूजा पाठ करा रहे ब्राह्मणों को शिक्षक दिनेश कुमार मीणा ने दी भद्दी-भद्दी गालियां, विरोध करने पर दी Sc St एक्ट में फंसाने की धमकी

डुंगरपुर- राजस्थान के डुंगरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम में कर्मकांडी पुजारियों के…

ब्राह्मण समाज और ओबीसी वर्ग को भला बुरा कहने वाले दलित डाॅक्टर के खिलाफ मामला दर्ज, फोन पर नर्स से भी की थी अभद्रता

सागर- सोशलमीडिया पर ब्राह्मण और सवर्ण समाज को भला बुरा कहने और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी…

ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में बांसवाड़ा के एसपी राजेश कुमार मीणा के खिलाफ यूपी के हाथरस में शिकायत दर्ज

उत्तरप्रदेश- हिन्दूवादी नेता दीपक शर्मा ने राजस्थान के बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के खिलाफ…

दलित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिंदू मंदिर पर किया हमला, भगवा झंडों को उतार कर फहराये नीले झंडे

बेंगलुरु: कर्नाटक के कोलार जिले में एक हिन्दू मंदिर के परिसर में दलित संगठन द्वारा उत्पात…