अखिलेश जिंदाबाद के नारे लगाकर योगी मोदी को दी गालियाँ, आरोपी सिराज को UP पुलिस ने भेजा जेल

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पुलिस ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बारे में अभद्र टिप्पणी करने पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बीते दिनों देवरिया के बघौचघाट थाना के मेदीपट्टी गांव के बेलवनीया टोला निवासी सिराज पुत्र करमुल्लाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था जिसमें सिराज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गालियाँ दे रहा है।

वायरल वीडियो में सिराज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का समर्थन करते हुए उनके लिए जिंदाबाद के नारे भी लगा रहा है।

आपत्तिजनक वीडियो वायरल होते ही लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाही की माँग की।
वहीं देवरिया पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए
प्रकरण जांच एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक बाघौच घाट को प्रेषित कर दिया।

जाँच के उपरांत प्रकरण के सम्बन्ध में थाना बघौचघाट पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। जिसकी जानकारी पुलिस ने दी।

गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने कहा कि निकृष्ट प्राणी सिराज पुत्र करिमुल्लाह को धर लिया गया है, निरंतर “माकूल इलाज” जारी है!

Leave a Reply

Previous Story

देवरिया: अखिलेश यादव के समर्थन में भूली मर्यादा, योगी मोदी को दी गाली, आरोपी हुसैन गिरफ्तार

Next Story

MSP पर कानून बना तो भारतीय अर्थव्यवस्था को झेलना पड़ेगा संकट: सुप्रीम कोर्ट नियुक्त समिति के सदस्य

Latest from सोशल डब्बा

पूजा पाठ करा रहे ब्राह्मणों को शिक्षक दिनेश कुमार मीणा ने दी भद्दी-भद्दी गालियां, विरोध करने पर दी Sc St एक्ट में फंसाने की धमकी

डुंगरपुर- राजस्थान के डुंगरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम में कर्मकांडी पुजारियों के…

ब्राह्मण समाज और ओबीसी वर्ग को भला बुरा कहने वाले दलित डाॅक्टर के खिलाफ मामला दर्ज, फोन पर नर्स से भी की थी अभद्रता

सागर- सोशलमीडिया पर ब्राह्मण और सवर्ण समाज को भला बुरा कहने और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी…

ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में बांसवाड़ा के एसपी राजेश कुमार मीणा के खिलाफ यूपी के हाथरस में शिकायत दर्ज

उत्तरप्रदेश- हिन्दूवादी नेता दीपक शर्मा ने राजस्थान के बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के खिलाफ…

दलित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिंदू मंदिर पर किया हमला, भगवा झंडों को उतार कर फहराये नीले झंडे

बेंगलुरु: कर्नाटक के कोलार जिले में एक हिन्दू मंदिर के परिसर में दलित संगठन द्वारा उत्पात…