देवरिया: अखिलेश यादव के समर्थन में भूली मर्यादा, योगी मोदी को दी गाली, आरोपी हुसैन गिरफ्तार

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आज के समय में सोशल मीडिया अभिव्यक्ति का बहुत सशक्त माध्यम बन चुका है। इसके जरिए चंद समय में बड़ी बड़ी मुश्किलें भी हल हो जाती हैं। हालांकि कुछ लोग इसका दुरुपयोग भी करते हैं। ऐसा ही एक मामला देवरिया जिले से आया है।

दरअसल देवरिया कोतवाली के ग्राम पोखरभिंडा के निवासी युवक हुसैन खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अश्लील गालियां दी। हालांकि इसकी पोस्ट बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इसी क्रम में लोगों ने युवक के खिलाफ कार्रवाही की मांग की। हालांकि रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी जानकारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने दी।

शलभ ने लिखा, “ये है देवरिया का हुसैन खान, हुसैन खान को बीमारी थी प्रधानमंत्रीजी एवं मुख्यमंत्री जी के लिए अप़शब्दों का प्रयोग करने की, फिलहाल पुलिस ने इसे गिरफ़्तार कर लिया है और अब इसकी इस बीमारी का “माकूल इलाज” निरंतर जारी है, आपके इर्द गिर्द भी ऐसे बीमार मिलें तो तत्काल उनका “माकूल इलाज” कराएं।”

गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए देवरिया पुलिस ने बताया कि प्रकरण के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को हिरासत में लेते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Previous Story

पाकिस्तान में 10 साल के हिंदू बच्चे के साथ रेप के बाद हत्या, हिंदुओं ने जताया आक्रोश

Next Story

अखिलेश जिंदाबाद के नारे लगाकर योगी मोदी को दी गालियाँ, आरोपी सिराज को UP पुलिस ने भेजा जेल

Latest from सोशल डब्बा

पूजा पाठ करा रहे ब्राह्मणों को शिक्षक दिनेश कुमार मीणा ने दी भद्दी-भद्दी गालियां, विरोध करने पर दी Sc St एक्ट में फंसाने की धमकी

डुंगरपुर- राजस्थान के डुंगरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम में कर्मकांडी पुजारियों के…

ब्राह्मण समाज और ओबीसी वर्ग को भला बुरा कहने वाले दलित डाॅक्टर के खिलाफ मामला दर्ज, फोन पर नर्स से भी की थी अभद्रता

सागर- सोशलमीडिया पर ब्राह्मण और सवर्ण समाज को भला बुरा कहने और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी…

ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में बांसवाड़ा के एसपी राजेश कुमार मीणा के खिलाफ यूपी के हाथरस में शिकायत दर्ज

उत्तरप्रदेश- हिन्दूवादी नेता दीपक शर्मा ने राजस्थान के बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के खिलाफ…

दलित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिंदू मंदिर पर किया हमला, भगवा झंडों को उतार कर फहराये नीले झंडे

बेंगलुरु: कर्नाटक के कोलार जिले में एक हिन्दू मंदिर के परिसर में दलित संगठन द्वारा उत्पात…