फोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक पॉल एलेन का जन्म 1953 में सिएटल में हुआ था और उनकी कुल संपत्ति लगभग 2.17 अरब थी और वह दुनिया के 44वें सबसे अमीर इंसान थे।

आपको बता दें कि दो हफ्ते पहले ही पॉल एलेन ने कहा था कि वह नॉन हॉजकिन्स लिम्फोमा से पीड़ित हैं। नॉन हॉजकिन्स लिम्फोमा एक प्रकार का कैंसर होता है। पॉल एलेन 9 सालों से इस बीमारी का इलाज करा रहे थे। बीच में उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ था, लेकिन जल्द ही उनका स्वास्थ्य फिर से ख़राब हो गया था।
पॉल एलेन एक बहुत बड़े अमेरिकी उद्योगपति थे जिन्होंने बिल गेट्स के साथ मिलकर माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की थी। 2010 में 12.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ पॉल एलेन दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक थे। वे वुलकैन इंक के संस्थापक और अध्यक्ष थे और इसके साथ ही वे चार्टर कम्युनिकेशन्स के अध्यक्ष भी रह चुके थे।