लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को नहीं दिया अपने हाथ का सहारा

नई दिल्ली :- लोक सभा के चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनितिक पार्टियों में गठबंधन करने की होड़ मच गयी है। जहाँ एक तरफ बीजेपी कई क्षेत्रीय राजनितिक दलों के साथ गठबंधन कर रही है, वहीँ कांग्रेस भी विभिन्न पार्टियों के साथ गठबंधन कर रही है, जिसे “महागठबंधन” का नाम दिया जा रहा है।

इस बार मामला दिल्ली की सात लोकसभा सीटों को लेकर फंसा हुआ है। दिल्ली में बीजेपी सभी सीटों पर अकेली लड़ती है, जबकि इस बात का अनुमान लगाया जा रहा था कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन करके बीजेपी का सामना करेंगे।

लेकिन इस अनुमान पर अरविन्द केजरीवाल ने कुछ प्रश्न चिह्न लगा दिए हैं, क्योकि केजरीवाल ने कहा है कि ” हम कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए कांग्रेस को मनाते-मनाते थक गयें हैं, लेकिन कांग्रेस हमारे साथ गठबंधन करने के लिए तैयार नहीं है। हालाँकि केजरीवाल ने आगे कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली के सभी सात सीटों पर अकेली लड़ेगी और बीजेपी को सत्ता से बहार करेगी।

चांदनी चौक में बुधवार को अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर हमला बोला और साथ ही राजनीतिक पार्टियों को नसीहत दी है कि बीजेपी के उम्मीदवारों के खिलाफ केवल एक ही उम्मीदवार हो, जिसके कारण वोट का विभाजन न हो पाये।

हालाँकि कांग्रेस विभिन्न राज्यों में गठबंधन करके लड़ रही है, लेकिन दिल्ली में लोकसभा की सीटों पर वह अकेले लड़ेगी।

Leave a Reply

Previous Story

जाधव केस : पाक की पाँचों याचिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय अदालत ने किया ख़ारिज

Next Story

ड्रैगन ने विदेशी नागरिको को तिब्बत जाने से रोका

Latest from चुनावी पेंच

यूपी निकाय चुनाव में सरकार को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिना ओबीसी आरक्षण चुनाव कराने के दिए निर्देश

लखनऊ- उत्तरप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है…

गोवा में भाजपा ने किया मुफ्त गैस का वादा साथ ही पेट्रोल और डीजल पर तीन साल के लिए राज्य शुल्क में कोई वृद्धि नहीं

गोवा: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को आगामी गोवा विधानसभा चुनावों…