/

झारखण्ड में महापंचायत ने चाचा और भतीजी को दिए जिन्दा जलाने के आदेश ।

झारखंड : झारखंड के मंझारी थाना क्षेत्र में पंचायत के द्वारा एक अजीबोगरीब फरमान सुनाया गया है । 13 वर्षीय बच्ची का उसके चाचा के द्वारा बलात्कार किया गया। जिसके बाद वह गर्भवती हो गई । मामले की जानकारी गांव वालों तक पहुंचते ही महापंचायत बुलाई गयी । जिसके बाद आरोपी चाचा द्वारा अपना जुर्म कबूले जाने पर पंचायत ने आरोपी और पीड़िता दोनों को जिन्दा जलाने का फरमान दे दिया । 28 वर्षीय आरोपी अपने भाई के साथ रहता था । उसने अपनी छठवीं में पढ़ने वाली 12 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म किया ।

इस पंचायत में “हो” समाज के लोग भी मौजूद थे। जिनमे से कुछ “हो” आदिवासी समाज युवा महासभा के पदाधिकारी भी थे । यह फैसला “हो” आदिवासी युवा महासभा के जिलाअध्यक्ष गब्बर सिंह हेम्ब्रम ने पढ़कर सुनाया था। बतौर गब्बर ” कोई भी व्यक्ति हमारे समाज से बढ़कर नहीं है । ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए “हो” समाज के रीति रिवाज़ों के अनुसार आरोपित और पीड़िता दोनों को ही जिन्दा जलाने का फरमान सुनाया जाता है “। पंचो ने भी इस फैसले का समर्थन किया है।

ऐसे मनमाने फैसले की जानकारी वहां के एसपी क्रांति कुमार को होते ही उन्होंने जाँच के आदेश दे दिए हैं । कुमार ने कहा है कि यह गंभीर और चौंकाने वाला मामला है । सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी ।

Leave a Reply

Previous Story

वेस्ट इंडीज का दामन छोंड गया “चैम्पियन” प्लेयर

Next Story

सीबीआई मामले में दो सप्ताह में सीवीसी जांच पूरी हो : सुप्रीम कोर्ट

Latest from देश विदेश - क्राइम

होटल में घुसे मुस्लिम आतंकवादी, हिंदू मजदूरों को कलमा पढ़वाकर पहचान की, गोलियों से भूना: जन्मदिन मनाने पहुँचे थे बिहार के शैलेष और मुकेश

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिहार से आए…

क्या हिंदू होना अब जान का खतरा है? कश्मीर में नाम पूछकर सिर में गोली, कानपुर के शुभम की हत्या से देश ग़मगीन

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर के एक नवविवाहित युवक शुभम द्विवेदी की सिर…

रायबरेली में ब्राह्मण युवक की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में…