लॉकडाउन में 5 करोड़ ग़रीबों को खाना खिलाएंगे 1 करोड़ BJP कार्यकर्ता- राष्ट्रीय प्रवक्ता BJP

नईदिल्ली : 21 दिन के लॉकडाउन में 5 करोड़ लोगों को BJP कार्यकर्ता खाना खिलाएंगे।

देश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी नें बड़ा ऐलान करते हुए लॉक डाउन के दौरान 1 करोड़ पार्टी कार्यकर्ता द्वारा 5 गरीब लोगों को भोजन मुहैया कराने को कहा है।

बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की अध्यक्षता में इसके राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक बैठक हुई, और इस संबंध में जल्द से जल्द एक सिस्टम तैयार किया जाएगा, ऐसी जानकारी इसके राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने दी है।

पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनमें से एक करोड़ में से प्रत्येक को 5 गरीब व्यक्ति को भोजन उपलब्ध कराएं।

पार्टी ने कहा कि पिछले दो दिनों में, भाजपा अध्यक्ष ने लगभग एक लाख पार्टी कार्यकर्ताओं को COVID-19 से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर ऑडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया और उनसे अपील की कि वे जिला प्रशासन के साथ ‘सोशल डिस्टेंसिंग’ व समन्वय बनाए रखते हुए लोगों की मदद करें।

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

कोरोना आपदा में सामने आया पटना का महावीर मंदिर, 1 करोड़ दिया दान !

Next Story

‘कांग्रेस भी तो 2014 से घर बैठी है, आप 21 दिन नहीं बैठ सकते’- फ़िल्म आलोचक अनंत विजय

Latest from Uncategorized

“अब हिन्दू-मुस्लिम नहीं बैकवर्ड-फॉरवर्ड दंगा होगा, ब्राह्मणों को खदेड़ कर मारिये”, वायरल वीडियो पहुंचा लखनऊ कोर्ट

लखनऊ : ब्राह्मणों के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण और हिंसा भड़काने के आरोप में राष्ट्रीय…