‘भूमिपूजन पर पाक क्रिकेटर ने खुलकर ट्वीट किया पर भारतीय क्रिकेटरों ने अयोध्या नहीं लेबनान चुना’: VHP

करांची (पाक): राम मंदिर भूमि पूजन पर पाक क्रिकेटर की तारीफ में भारतीयों पर सवाल खड़े हुए हैं।

उत्तरप्रदेश में भगवान राम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन समारोह का जश्न भारत सहित पूरे विश्व में मनाया गया। इस विशेष जश्न को मनाने के लिए, 5 अगस्त को अमेरिका में भी लोग झूम उठे। ऐसा ही उत्सव न्यूयॉर्क अमेरिका के मशहूर टाइम्स स्क्वायर में विशालकाय बिलबोर्ड के पार भगवान राम की 3D तस्वीरें लगाकर मनाया गया।

Shri Ram’s Display on billboard of New York’s Times Square

वहीं भारत सहित दुनिया भर की बड़ी हस्तियों ने भूमि पूजन को लेकर खुशी जाहिर की है। इसी में शामिल हैं पाकिस्तान के हिन्दू क्रिकेटर दानिश कनेरिया जिन्होंने भूमि पूजन को ऐतिहासिक बताया है।

भारत के तमाम हिंदुओं ने पाकिस्तान क्रिकेटर की राम की तारीफ वाले बयान का स्वागत किया है। जबकि राम मंदिर के लिए अहम योगदान देने वाले विश्व हिन्दू संगठन VHP ने भारतीय हिन्दू क्रिकेटरों की चुप्पी का सवाल उठा दिया है। मुंबई से VHP के प्रवक्ता श्रीराज नायर ने दानिश की टिप्पणी पर तारीफ करते हुए कहा कि “अयोध्या में श्री राम मंदिर के भूमिपूजन के बारे में खुलकर ट्वीट करने के लिए दानिश कनेरिया के हिम्मत की सराहना करते हैं।”

आगे विहिप नेता ने भारतीय क्रिकेटरों के मुद्दे के चयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि “इसके दुख की बात है कि हमारे भारतीय क्रिकेटरों ने लेबनान के बारे में ट्वीट करना चुना, लेकिन अयोध्या के बारे में नहीं। मेरे भगवान राम आपको आशीर्वाद दें प्रिय दानिश।”

बता दें कि पाकिस्तानी हिन्दू क्रिकेटर दानिश ने अपने बयान में कहा था कि “दुनिया भर के हिंदुओं के लिए ऐतिहासिक दिन है। भगवान राम हमारे आदर्श हैं।”

आगे उन्होंने धार्मिक कट्टरपंथियों को भी जवाब देते हुए कहा कि “हम सुरक्षित हैं और किसी को भी हमारे धार्मिक विश्वासों से कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। प्रभु श्री राम का जीवन हमें एकता और भाईचारा सिखाता है।”

अंत में दानिश ने राम को बुराई के प्रति अच्छाई का प्रतीक बताते हुए कहा कि “भगवान राम की सुंदरता उनके नाम में नहीं, उनके चरित्र में निहित है। वह बुराई पर अधिकार की जीत का प्रतीक हैं। आज दुनिया भर में खुशी की लहर है। यह बहुत संतोष का क्षण है। जय श्रीराम।”

दानिश के बयानों से जुड़ी ताजा खबर भी ये है कि उनके इन बयानों के कारण ट्विटर सहित सोशल मीडिया पर सायबर हमले गाली गलौज व धमकियां आदि झेलनी पड़ गई और इसके कारण उन्होंने तीनों ट्वीट डिलीट कर दिए।

ये दिन इतिहास के पन्नो में शामिल: धवन

उधर राम मंदिर भूमि पूजन पर क्रिकेटर शिखर धवन ने भी उल्लास जताया। उन्होंने कहा कि “आज जश्न का दिन है और एक जो इतिहास की किताबों में समा जाएगा। इसमें शामिल सभी को बधाई।”

लोगों में सुख शान्ति भाईचारा बढ़े: सुरेश रैना

भारतीय टीम के दिग्गज फील्डर कहे जाने वाले सुरेश रैना ने भी मौके पर हर्ष व्यक्त किया। रैना ने सन्देश में कहा कि “राम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के शिलान्यास पे देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ। मेरी मनोकामना है की इससे लोगों में भाईचारा और देश में अमन, शांति, और सुख चैन बढ़े।”

Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

Leave a Reply

Previous Story

‘राम मंदिर सदियों से हिंदुओं का था, ओवैसी को पाकिस्तान चले जाना चाहिए’: शिया वक़्फ़ बोर्ड

Next Story

ग्वालियर SP ने किया अलर्ट, कहा भीम आर्मी दलित इलाको में जातिवादी विष घोल हिन्दू धर्म छोड़ आंबेडकर की पूजा को भड़का रही है

Latest from Uncategorized

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर मचा बवाल: वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर लंबे समय से चला…

“मुख्यमंत्री तिलक विरोधी हैं”: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा वार, अमेठी से उठाया ब्राह्मणों की अनदेखी का मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अमेठी दौरे पर पहुँचे समाजवादी…