नवरात्री के झंडे को आंबेडकर के नील झंडे के बगल में गाड़ने पर भीम आर्मी ने चलाये ईंट पत्थर, भारी पुलिस बल ने मामला किया शांत

बलिया: नवरात्री में झंडा लगाने को लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं व हिन्दू युवा वाहिनी में तकरार देखने को मिली है। बलिया के नगरा बाजार में भगवा और आंबेडकर के नीले झंडे को लेकर पनपा विवाद पत्थरबाजी तक जा पंहुचा। जिसके बाद पुलिस की सुझ भुज ने मामले को शांत कराया।

दरअसल नगरा बाजार के सिकंदरपुर मार्ग पर डिवाइडर बना है। डिवाइडर पर भीम आर्मी का नीला झंडा पहले से लगा था। वहीं हर बार नवरात्र पर दुर्गा पूजा समिति के लोग डिवाइडर पर हर वर्ष भगवा झंडा गाड़ देते है।

इस वर्ष भी दुर्गा पूजा समिति वालो ने वहीं नील झंडे के बगल में भगवा झंडा गाड़ दिया। जिसको हरिजन बस्ती से आने वाले कथित भीम आर्मी के लोग रात में उखाड़ कर अपने साथ ले गए व बाबा साहब के नील झंडे के बगल में भगवा झंडा लगाने का विरोध करने लगे।

दूसरी ओर भगवा झंडा उखाड़े जाने की सुचना पाते ही हिन्दू युवा वाहिनी के नेता वहां पहुंच गए व पुलिस को भी इसका सुचना दी गई।

पुलिस के आने से पहले ही हिन्दू युवा वाहिनी के समर्थन में सैकड़ो पूरब मोहल्ले के लोग भी जुट गए। जिसपर मामले की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस भगवा झंडा वापस ले आई व उसे उखाड़े गए स्थान पर लगा दिया।

लेकिन अगली सुबह भीम आर्मी के लोग झंडा फिर उखाड़ कर ले गए व नवरात्री के इस झंडे का विरोध करने लगे। वहीं मोहल्ले के लोगो के मुताबिक उन्होंने मोहल्ले के कई लोगो को भी धमकाना चाहा।

जिसपर हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता आ धमके। तनातनी बढ़ने पर भीम आर्मी की ओर से ईंट पत्थर भी चलाये गए जिसकी पुष्टि गाँव के प्रधान व हिंदुस्तान के पत्रकार ने हमसे बातचीत में भी करी।

तनाव बढ़ने की सुचना पाते ही एक बार फिर तीन थानों उभांव, रसड़ा, भीमपुरा की पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंच गई।

जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारियो ने दोनों पक्षों को समझाया व भगवे झंडे को फिर वही पर लगवा दिया।

हालाँकि अभी भी झंडे को लेकर दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बना हुआ है व एतिहातन पुलिस बल मौके पर गश्त लगा रही है।


Donate to Falana Dikhana:यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        
+ posts
Previous Story

टीचर हत्या के बाद फ़्रांस ने कट्टर संदेश फैलाने के लिए मस्जिद को किया बंद, इस्लामिक संगठन भी भंग

Next Story

सिस्को में दलित शोषण का केस हुआ रद्द, प्रमोशन नहीं होने पर झूठा मुकदमा किया था दायर

Latest from स्पेशल

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, शिक्षण संस्थानों में 50 फीसदी से अधिक आरक्षण को बताया असंवैधानिक

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शिक्षण संस्थानों में 50% से अधिक आरक्षण को असंवैधानिक बताया है, हाईकोर्ट…