झाड़-फ़ूंक के बहाने हकीम मोहम्मद शरीफ ने की महिला से रेप की कोशिश, हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में झाड़ फूंक के बहाने महिलाओं से छेड़खानी करने वाले हकीम मोहम्मद शरिफ को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय सूचना के मुताबिक बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी में हकीम शरीफ ने भूत-प्रेत का भय दिखाकर महिला से छेड़खानी की। हालांकि पीड़ित की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

महिलाओं के अभद्रता बर्दाश्त नहीं: IG

मामले पर बिलासपुर आईजी दीपांशु काबरा ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि “महिलाओं से अभद्रता बर्दाश्त नहीं की होगी। झाड़-फूक के नामपर स्त्रीयों की इज्जत से खिलवाड़ करने वाले ढोंगी बाबा मोहम्मद शरीफ को, शिकायत मिलने पर गिरफ्तार किया। ये ढोंगी बाबा नीम हकीम इलाज के नामपर बेवक़ूफ़ बनाते हैं। अंधविश्वास छोड़ें डॉक्टर से इलाज करवाएं।”

आईजी ने आगे बताया कि तबीयत खराब होने के कारण पीड़िता ने बाबा मोहम्मद शरीफ वर्ष से मुलाकात की। बाबा ने कहा कि उसमें भूत-प्रेत का वास है, और झाड़ फूंक करने हेतु देर-रात घर पर बुलाकर दुष्कर्म करने की नियत से उससे छेड़छाड़ की और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्यवाही की।

परिवार के घर में रह रहा था शरीफ:

स्थानीय सिरगिट्टी थाना प्रभारी यूएन शांत कुमार साहू ने बताया कि पेंड्रा निवासी मोहम्मद शरीफ (50 वर्ष) बीते कुछ दिनों से सिरगिट्टी क्षेत्र में एक परिवार के घर में रह रहा है। उसने बीते दिनों उसने एक महिला से कहा कि भूत प्रेत की वजह से उसे परेशान रहती है। साथ ही झाड़ फूंक करने का झांसा दिया।

जान से मारने की धमकी:

झाड़ फूंक के लिए शरीफ ने महिला को 11 सितंबर की रात अकेले बुलाया था। झांसे में आई महिला उसके घर में आ गई। इसके बाद आरोपित शरीफ महिला को घर के पीछे ले गया। वहां महिला से छेड़खानी करने लगा। महिला किसी तरह उसकी चंगुल से भाग निकली। इस दौरान ढोंगी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की थी। इसके बाद आरोपित फरार हो गया। सिरगिट्टी पुलिस ने फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।


Donate to Falana Dikhana:यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        
+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

सिस्को में दलित शोषण का केस हुआ रद्द, प्रमोशन नहीं होने पर झूठा मुकदमा किया था दायर

Next Story

‘न्यायपालिका में आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है’- कानून मंत्रालय

Latest from दुराचार

13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ मोहम्मद बेचन व उसके साथियों ने किया गैंगरेप, तीन दिन बाद भी सभी आरोपी फरार

खगड़िया- बिहार के खगड़िया जिले में एक 13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने…

एमपी- शादी का झांसा देकर हिन्दू युवती को बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने आरोपी अल्पेश खां को सुनाई उम्रकैद की सजा

सीहोर- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक नाबालिग हिन्दू युवती को बहला फुसला कर उसके साथ…