महिला के साथ जेठ मोहम्मद अहमद ने कई बार किया रेप, पति गया था विदेश, केस दर्ज

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश में महिला ने जेठ पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। दरअसल मुरादाबाद जिले के भोजपुर अंतर्गत थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने जेठ पर दुष्कर्म करने और अन्य ससुराली जनों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि दो साल पहले डिडौली के गांव ढकिया चमन में नियाज अहमद पुत्र अब्दुल हकीम के साथ निकाह हुआ था।

महिला ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही पति नियाज अहमद विदेश चला गया था। आरोप है कि पति के विदेश जाने के बाद उसके जेठ मोहम्मद अहमद ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे पीड़ित होकर महिला अपने मायके चली गई। जिसके दूसरे दिन ससुर अब्दुल हकीम, सास हुसैन, नंद सूमाबला, जेठ मोहम्मद सईद, मोहम्मद अहमद व पाकबड़ा निवासी कय्यूम, भोजपुर निवासी शाने आलम उसके मायके पहुंचे। जहां उन्होंने महिला और उसकी विधवा मां के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इसका विरोध करने पर शाने आलम ने छेड़खानी कर उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की। इसपर महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने दोनों पक्षों में बीच बचाव कराया।

रविवार को भोजपुर थाने पहुंची महिला ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

महाराष्ट्र में आर्थिक तंगी में बस कंडक्टर ने किया सुसाइड, नोट में उद्धव सरकार का नाम- परिजन

Next Story

कांग्रेस नेता जहाँजेब सिरवाल बोले- बाइडेन लागू करवाएंगे धारा 370, फजीहत होती ही मारी पलटी

Latest from दुराचार

13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ मोहम्मद बेचन व उसके साथियों ने किया गैंगरेप, तीन दिन बाद भी सभी आरोपी फरार

खगड़िया- बिहार के खगड़िया जिले में एक 13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने…

एमपी- शादी का झांसा देकर हिन्दू युवती को बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने आरोपी अल्पेश खां को सुनाई उम्रकैद की सजा

सीहोर- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक नाबालिग हिन्दू युवती को बहला फुसला कर उसके साथ…