अखिलेश यादव की आलोचना करने पर कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक पर सपाइयों ने की अभद्र टिप्पणी, पति का सपा से इस्तीफा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व प्रवक्ता अनिल यादव ने सपा से इस्तीफ़ा दे दिया है। 

अनिल ने अपने इस्तीफ़े में पत्नी व कांग्रेस नेत्री पंखुड़ी पाठक पर सपा कार्यकर्ता द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से आहत व उसके बाद वाॅट्सऐप ग्रुप से हटाए जाने की बात कही है। पंखुड़ी ने लगभग 2 साल पहले सपा छोड़कर कांग्रेस जाॅइन की थी।

अनिल यादव का कहना है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय, पार्टी ने उन्हें सभी आधिकारिक समूहों से हटा दिया। अनिल ने सपा के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

बता दें कि एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक की फ़ेसबुक ID पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के ख़िलाफ़ लखनऊ के हज़रतगंज कोतवाली में मुक़दमा दर्ज हुआ था।

जानकारी के मुताबिक ये अभद्र टिप्पणी करने वाला यूजर अरुण यादव समाजवादी पार्टी का स्थानीय नेता था। 

पंखुड़ी ने पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर से शिकायत की थी। जिनके आदेश पर आई टी एक्ट व आईपीसी की अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

BBC ने श्रीलंका में ईस्टर आतंकी हमले के पीछे बताया भारत का हाथ, भारत ने दी चेतावनी तो हटाया लेख

Next Story

कांग्रेस नेता बोले: ‘राम ब्राह्मणों के लिए पूजनीय, हम राम मंदिर में मूतेंगे नहीं’, UP पुलिस ने केस दर्ज किया

Latest from नेतागिरी