UP: नाबालिग को बहला फुसलाकर ले गया फिर किया बलात्कार, आरोपी सिराजुद्दीन गिरफ्तार

संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में नाबालिग का बलात्कार करने के आरोपी सिराजुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक 5 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर कौस्तुभ के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक शसंतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले मे अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।

जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मेहदावल रामप्रकाश के निकट पर्यवेक्षण में थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा धारा 363 / 366 / 376 भा 0 द 0 वि 0 व 3/4 पाक्सो एक्ट में वाँछित अभियुक्त नाम पता सिराजुद्दीन पुत्र बिस्मिल्लाह निवासी झीनखाल बंजरिया थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक सिराजुद्दीन नामक अभियुक्त द्वारा दिनांक 28 मार्च 2021 को वादिनी की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया था व उसके साथ दुष्कर्म की घटना कारित की गयी थी, जिसके संबंध में वादिनी द्वारा दिनांक थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए 5 अप्रैल को थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल में उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव व हेड कांस्टेबल अर्जुन प्रसाद थे।

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

कांग्रेस MLA इरफान अंसारी बोले- BJP सांसद बाहरी हैं, झारखंड हमारा है, मधुपुर आए तो खदेड़ा जाएगा

Next Story

‘जेलों में महिला कैदियों के बच्चों को पढ़ाई जा रही बाइबिल’: बाल अधिकार संरक्षण आयोग की रिपोर्ट

Latest from दुराचार

13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ मोहम्मद बेचन व उसके साथियों ने किया गैंगरेप, तीन दिन बाद भी सभी आरोपी फरार

खगड़िया- बिहार के खगड़िया जिले में एक 13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने…

एमपी- शादी का झांसा देकर हिन्दू युवती को बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने आरोपी अल्पेश खां को सुनाई उम्रकैद की सजा

सीहोर- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक नाबालिग हिन्दू युवती को बहला फुसला कर उसके साथ…