दुनिया में सिर्फ दो जाति है- अमीर व गरीब इसलिए आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए: कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम

नई दिल्ली: आरक्षण को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद कृष्णम ने बड़ा बयान दिया है और इसे आर्थिक आधार पर लागू करने की वकालत की है।

जातीय जनगणना के विषय पर एक निजी टीवी चैनल में बहस के दौरान कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ नेता प्रमोद कृष्णम ने कहा कि पूरे विश्व में और, इस देश के अंदर सिर्फ दो जाति हैं – अमीर और गरीब।

संविधान में समानता की बात करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारत के संविधान में लिखा है कि जाति धर्म लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं होगा लेकिन जातियों के नाम पर तो आरक्षण हो रहा है ना !

केंद्र की सत्ताधारी दल भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर सच्चाई की बुनियाद में जाएं तो फिर जातियों के नाम पर आरक्षण नहीं होना चाहिए। फिर जो गरीब ब्राह्मण हैं, बेचारे उनका क्या कसूर है। ब्राह्मण ठाकुर कुर्मी यह सब तो जय जयकार भाजपा की कर रहे थे उनको भी आरक्षण दे दो। गरीब तो गरीब होता है चाहे वह किसी धर्म का हो।

Leave a Reply

Previous Story

कर्नाटक में ‘राजीव गांधी नागरहोल नेशनल पार्क’ का नाम केएम करियप्पा के नाम पर हो, BJP सांसद ने लिखा पत्र

Next Story

MP में परीक्षा व भर्तियों में 27% ओबीसी आरक्षण देने का आदेश जारी, शिवराज सरकार ने बताया ऐतिहासिक

Latest from सरकारी योजनाए

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को नहीं मिल रहा EWS आरक्षण का लाभ, संघर्ष समिति ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

रायपुर- छत्तीसगढ़ में आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को ईडब्ल्यूएस के तहत 10…