/

आगरा स्टेशन पर 250 वर्ष पुराने मंदिर को हटाने पर अड़ा रेलवे, कहा नहीं हटाया तो बंद कर देंगे स्टेशन

आगरा: राजामंडी स्टेशन पर मां चामुंडा देवी मंदिर को हटाने को लेकर अब भारतीय रेलवे व हिंदूवादी संगठन आमने सामने आ गए है। मंदिर को हटाने को लेकर तटस्थ रेलवे ने अब साफ़ कर दिया है कि अगर मंदिर नहीं हटा तो वह स्टेशन को बंद करने पर विचार करेगा। रेलवे ने मंदिर हटाने के लिए नोटिस भी चिपका दिया है।

आपको बता दें कि आगरा के राजा मंडी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पर एक 250 वर्ष पुराना चामुंडा देवी मंदिर बना हुआ है। जिसे अंग्रेज़ो ने भी रेलवे लाइन बिछाने के दौरान हटाने का प्रयास किया था लेकिन भारी विरोध के चलते वह मंदिर को हटाने में विफल हो गए थे।

वहीं आगरा रेल मंडल के डीआरएम आनंद स्वरूप मंदिर को हटाने को लेकर पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहे है। उन्होंने ट्ववीट कर जानकारी दी कि प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बना मंदिर अवैध रूप से रेलवे की सीमा में निर्मित है। मंदिर का 600 वर्ग मीटर निर्माण रेलवे की भूमि पर है। इसमें 72 मीटर का क्षेत्र सीधे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर है। यह रेलवे के शेड्यूल ऑफ डायमेंशन का उल्लंघन है।

राजामंडी स्टेशन पर रेलवे के पाले में है गेंद
मंदिर को हटाने के लिए रेलवे सोच विचार में पड़ा है। रेलवे को लोगो के भारी विरोध का पूरा आभास है जिस कारण वह अभी मंदिर को छूने में भी डर रहा है। रेलवे के पास दूसरा ऑप्शन यह बचा है कि वह स्टेशन को कही और शिफ्ट कर दें जिससे दोनों समस्याओं का हल निकल सके।


आपको अगर हमारी रिपोर्ट पसंद आई तो आप हमें आर्थिक सहयोग दे सकते है। आपके सहयोग से ही यह पोर्टल बिना लाग लपेट के उत्तम रिपोर्ट आपके सामने लाता है।

UPI: NeoPoliticoEditor@okicici

Gpay/Paytm: 8800454121

OR Become a Patron! (Donate via Patreon)

Paypal: https://paypal.me/falanadikhana?locale.x=en_GB…

Leave a Reply

Previous Story

राजस्थान: पुजारी ने गर्भ गृह में नारियल जलाने को किया था माना तो लगा दिया SC-ST एक्ट, SP ने भी माना पूजा करने से नहीं रोका गया

Next Story

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने समान नागरिक संहिता को बताया अल्पसंख्यक और संविधान विरोधी कदम

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…