MP में शिवराज सरकार का फैसला: इंजीनियरिंग छात्र पढ़ेंगे रामायण महाभारत, रामसेतु का भी होगा अध्ययन

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा के छात्रों को नई शिक्षा नीति के तहत रामायण महाभारत भी पढ़ाने का फैसला लिया है।

राज्य के उच्च शिक्षा विभाग का कहना है कि इंजीनियरिंग छात्रों के पाठ्यक्रम में रामायण, महाभारत और रामचरितमानस भी शामिल किया गया है। छात्रों को विशेष तौर पर रामसेतु के बारे में भी पढ़ाया जाएगा।

फैसले के बारे में बोलते हुए उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा है कि अगर देश की संपदा और सांस्कृतिक इतिहास के बारे में में स्टूडेंट नहीं जानेंगे तो कौन जानेगा। नई शिक्षा नीति सबके लिए बेहतर बनाई गई है। और इसके साथ ही हमने अगर संस्कृत‌ को शामिल किया है, उर्दू को भी शामिल किया है।

उन्होंने कहा, “जो कोई भी भगवान राम के चरित्र और समकालीन कार्यों के बारे में सीखना चाहता है, वह इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में ऐसा कर सकता है।” 

अंत में मंत्री ने कहा कि हमारे अध्ययन बोर्ड के शिक्षकों ने नई शिक्षा नीति 2020 के तहत पाठ्यक्रम तैयार किया है… यदि हम अपने गौरवशाली इतिहास को आगे ला सकते हैं, तो किसी को इससे कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Previous Story

श्रीनगर में टली बड़ी आतंकी घटना, सुरक्षा बलों ने बरामद किए 6 ग्रेनेड

Next Story

पंजाब की कांग्रेस सरकार ने दलित युवाओं के ₹41.48 करोड़ के कर्जे को किया माफ़

Latest from राम राज्य

पटाखे फोड़ने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिन्दू युवक के साथ की मारपीट, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, वीडियो वायरल

हाथरस- उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में दीपावली के मौके पर आतिशबाजी कर रहें हिन्दू युवक के…

दलितों के घर जाकर देवी-देवताओं की मूर्ति निकाली, पोस्टर फाड़े, शिकायत करने पर दी एससी एसटी एक्ट की धमकी

हाथरस- उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में तथाकथित अंबेडकर वादियों के द्वारा दलितों के घर जाकर हिन्दू…

हिंदू त्यौहार को मिली अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि, दुर्गा पूजा यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल

नई दिल्ली: भारत के त्यौहार दुर्गा पूजा को अब अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हो चुकी है। संयुक्त…