UP: धर्मांतरण सिंडिकेट में ATS ने मौलाना कलीम को किया गिरफ्तार, मजहबी तालीम के बहाने कराता था धर्मांतरण

लखनऊ: उत्तर प्रदेश एटीएस ने मुजफ्फरनगर निवासी मौलाना कलीम सिद्दीकी को एटीएस द्वारा भंडाफोड़ करने वाले देश के सबसे बड़े धर्मांतरण सिंडिकेट के सिलसिले में गिरफ्तार किया है।

एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि बीती रात लगभग 9 बजे मौलाना कलीम सिद्दिकी को उत्तर प्रदेश एटीएस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक मौलाना कलीम जामिया इमाम वलीउल्लाह ट्रस्ट चलाता है जो कई मदरसों को फंड करता है जिसके लिए उसे भारी विदेशी फंडिंग मिली।

एडीजी के अनुसार जांच में तथ्य प्रकाश में आए कि मौलाना कलीम सिद्दिकी अवैध धर्मांतरण के कार्य में लिप्त है और विभिन्न प्रकार की शौक्षणिक, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं की आड़ में यह देशव्यापी स्तर पर किया जा रहा है, जिसके लिए विदेशों से भारी फंडिंग प्राप्त की जा रही है।

प्रशांत कुमार ने बताया कि अभी तक की जांच के अनुसार मौलाना के ट्रस्ट के खाते में एकमुश्त 1.5 करोड़ रुपया बहरीन से आया है। अब तक की जांच से कुल 3 करोड़ रुपये की फंडिंग के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। इस मामले की जांच के लिए एटीएस की छह टीमों का गठन किया गया है।

एटीएस महानिरीक्षक जीके गोस्वामी ने धर्मांतरण को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि सिंडिकेट ने भारत में लगभग 1000 लोगों का धर्म परिवर्तन किया है।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

कर्नाटक की BJP सरकार भी बनाएगी धर्मांतरण के खिलाफ कानून, विधानसभा में आया जवाब

Next Story

पंजाब: अंबेडकर मूर्ति पर पत्थर फेंककर तोड़फोड़ की कोशिश, CM के आदेश पर आरोपी भिखु मीना गिरफ्तार

Latest from उत्तर प्रदेश

पुलिस चौकी में आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप, 20 साल पुराने एससी/एसटी केस के वारंट को लेकर उठे उत्पीड़न के आरोप

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश की पुलिस चौकी में एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह की कोशिश करने की घटना…

इस्लामी प्रथाओं की आलोचना करने वाले एक्स-मुस्लिम सलीम वास्टिक पर गाजियाबाद में घर के पास जानलेवा हमला, हालत गंभीर

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (एक्स-मुस्लिम) सलीम वास्टिक पर आज सुबह अज्ञात…

प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर POCSO केस दर्ज, शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी पर 21 आपराधिक मामलों का दावा

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…