कांग्रेस में आने से पहले CPI दफ्तर से अपनी AC ले गए कन्हैया, BJP बोली: हमें तो JNU हॉस्टल वाली करतूतें ही पता थी

नई दिल्ली: वाम दल के नेता कन्हैया कुमार आधिकारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए जिसके बाद उन्होंने कहा कि बिना कांग्रेस को बचाए देश को नहीं बचाया जा सकता।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व CPI नेता कन्हैया कुमार मंगलवार को नई दिल्ली में AICC मुख्यालय में पार्टी नेता राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए।

कन्हैया के साथ गुजरात से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी भी कांग्रेस से जुड़ गए लेकिन विधानसभा सदस्यता खोने के कारण उन्होंने कांग्रेस की आधिकारिक सदस्यता अभी नहीं ली है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह 2022में गुजरात विधानसभा चुनाव कांग्रेस के ही चिन्ह से लड़ेंगे।

बता दें कि स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की 114वीं जयंती पर कन्हैया और मेवानी ने आज पहले शहीद-ए-आजम भगत सिंह पार्क, आईटीओ, दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

कांग्रेस में शामिल होने के तुरंत बाद, पूर्व भाकपा नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि वह देश की “सबसे पुरानी और सबसे लोकतांत्रिक” पार्टी में शामिल हो गए हैं क्योंकि उन्हें और उनके जैसे कई युवाओं को लगता है कि देश बिना कांग्रेस को बचाए नहीं बच सकता।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर परोक्ष प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं क्योंकि मुझे लगता है कि एक विचारधारा इस देश के मूल्यों, संस्कृति, इतिहास और भविष्य को बर्बाद करने की कोशिश कर रही है।

कन्हैया के कांग्रेस में शामिल होने पर CPI की भी प्रतिक्रिया आई है। पार्टी के महासचिव डी राजा ने कहा कि कन्हैया कुमार ने खुद को मेरी पार्टी से निकाला। भाकपा जातिविहीन, वर्गविहीन समाज के लिए संघर्ष करती रही है। उनकी कुछ व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं और आकांक्षाएं रही होंगी। यह दिखाता है कि उन्हें कम्युनिस्ट और मजदूर वर्ग की विचारधारा में कोई विश्वास नहीं है।

डी राजा ने आगे कहा कि पार्टी उनके शामिल होने से पहले भी थी और उनके निष्कासन के बाद भी सफल होगी। उनके साथ पार्टी खत्म नहीं होगी।

उधर सोशल मीडिया पर आज दिनभर कन्हैया कुमार द्वारा कथित तौर सीपीआई दफ्तर से अपनी एसी ले जाने की खबर चर्चा में रही। भाजपा नेताओं ने खबर पर जमकर चुटकी भी ली। भाजपा प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने खबर को साझा करते हुए कहा कि हमको तो JNU हास्टल वाली करतूतें ही पता थी, आज ये कांड भी सामने आ गया 😂 पूरब में एक कहावत है, … चोरी से जाए, हेराफेरी से नहीं !!

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

इंदौर: गुटकेश्वर महादेव मंदिर की 1.27 हेक्टेयर भूमि पर माफिया ने किए थे अवैध निर्माण, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

Next Story

केंद्र की तर्ज पर MP में बनेगा ‘ओबीसी कल्याण आयोग’, शिवराज कैबिनेट से मिली मंजूरी

Latest from नेतागिरी